Gold Rate January 31: बजट से पहले रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं सोने के भाव, आज फिर ऑल टाइम हाई पर

Edited By Updated: 31 Jan, 2025 10:21 AM

gold prices are breaking records before the budget today again

बजट से एक दिन पहले सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर उलटफेर देखने को मिला है। सोने के वायदा भाव तो बीते कुछ दिनों से नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। आज जनवरी 31 को सोने का भाव 82,252 रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। चांदी के वायदा भाव भी तेजी के साथ...

बिजनेस डेस्कः बजट से एक दिन पहले सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर उलटफेर देखने को मिला है। सोने के वायदा भाव तो बीते कुछ दिनों से नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। आज जनवरी 31 को सोने का भाव 82,252 रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। चांदी के वायदा भाव भी तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 82,400 रुपए के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 93755 रुपए के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोना के वायदा भाव नए शिखर पर

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 145 रुपए की तेजी के साथ 82,199 रुपए के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 366 रुपए की तेजी के साथ 82,410 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 82,357 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 82,199 रुपए के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने आज 82,415 रुपए के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

चांदी के वायदा भाव भी चमके

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 354 रुपए की तेजी के साथ 93,800 रुपए पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 509 रुपए की तेजी के साथ 93,955 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 93,968 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 93,686 रुपए के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल चांदी के वायदा भाव ने 1,00081 रुपए किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

2024 में गोल्ड ने 20% और सिल्वर ने 17% का रिटर्न दिया

बीते साल सोने का भाव 20.22% बढ़ा। वहीं, चांदी की कीमत में 17.19% की बढ़ोतरी हुई। 1 जनवरी 2024 को सोना 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 31 दिसंबर 2024 को 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं इस दौरान, एक किलो चांदी की कीमत 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86,017 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!