सोने की तेजी पर लगा ब्रेक, खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बात, एक्सपर्ट ने कहा...

Edited By Updated: 08 Nov, 2025 04:02 PM

gold prices have fallen by 10 000 in 18 days and prices could fall further

सोने की कीमतों में पिछले 18 दिनों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स पर 20 अक्टूबर को सोने का वायदा भाव 1,30,624 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो 7 नवंबर को घटकर 1,21,067 रुपए रह गया यानी करीब 9,557 रुपए की गिरावट सिर्फ 18 दिनों में हो गई।

बिजनेस डेस्कः सोने की कीमतों में पिछले 18 दिनों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स पर 20 अक्टूबर को सोने का वायदा भाव 1,30,624 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो 7 नवंबर को घटकर 1,21,067 रुपए रह गया यानी करीब 9,557 रुपए की गिरावट सिर्फ 18 दिनों में हो गई।

आगे और कितना सस्ता होगा सोना

एक्सपर्ट्स के मुताबिक पिछले तीन सालों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे थे और ये लगभग 70% तक महंगा हो चुका था। अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव कम हुआ है और ट्रेड को लेकर माहौल थोड़ा स्थिर है, इसलिए कीमतों में और गिरावट की गुंजाइश है। एक्सपर्ट अजय केडिया के अनुसार सोने में अभी 2-5% की और गिरावट आ सकती है। अगर दुनियाभर में हालात शांत रहे तो दिसंबर 2025 तक सोना 1,10,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक आ सकता है।

जहां तक शादी वाले घरों की बात है, तो उनके लिए यह खरीदने का समय ठीक माना जा सकता है, क्योंकि आने वाले महीनों में कीमतें और भी नीचे जाएंगी या स्थिर हो सकती हैं लेकिन जो लोग सोने में निवेश करना चाहते हैं, उन्हें अभी थोड़ा इंतजार करना चाहिए और कुछ समय के लिए इक्विटी या दूसरे मेटल्स पर ध्यान दे सकते हैं।

सोने का भाव

इस समय 24 कैरेट सोना लगभग 1,20,100 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट लगभग 1,17,220 रुपए प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है। कैरेट के हिसाब से दाम और नीचे जाते हैं, जैसे 18 कैरेट करीब 97,280 रुपए और 14 कैरेट करीब 77,460 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है।
 
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!