ट्रेड वॉर के बीच में ठंडी पड़ी सोने की चमक, 4 महानगरों में क्या है 22k और 24k Gold की कीमत

Edited By Updated: 05 Apr, 2025 01:15 PM

gold s price down price of 22k and 24k gold america tariff

अमेरिका और चीन के बीच तेज़ होते ट्रेड वॉर के बीच सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। एक तरफ अमेरिका ने टैरिफ बढ़ाए तो दूसरी ओर चीन ने 34% आयात शुल्क लगाकर जवाबी वार किया। इस तनातनी से निवेशकों में बेचैनी बढ़ी है और वे सोने से

बिडनेस डेस्कः अमेरिका और चीन के बीच तेज़ होते ट्रेड वॉर के बीच सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। एक तरफ अमेरिका ने टैरिफ बढ़ाए तो दूसरी ओर चीन ने 34% आयात शुल्क लगाकर जवाबी वार किया। इस तनातनी से निवेशकों में बेचैनी बढ़ी है और वे सोने से दूरी बनाते दिख रहे हैं। बढ़ती बिकवाली के चलते आने वाले दिनों में भी सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी रहने की आशंका जताई जा रही है।

4 महानगरों में क्या है आज के रेट

दिल्ली 

5 अप्रैल को दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 84,140 रुपए है, जबकि 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 91,780 रुपए है।

मुंबई 

मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 83,990 रुपए है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 91,630 रुपए है।

चेन्नई 

चेन्नई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 83,990 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 91,630 रुपए है।

कोलकाता 

कोलकाता में 10 ग्राम 22 कैरेट सोना 83,990 रुपए और 24 कैरेट सोना 91,630 रुपए में मिल रहा है।


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!