Breaking




Back Gear of Gold Price: सोने ने चली उल्टी चाल, आई इस साल की दूसरी सबसे बड़ी गिरावट

Edited By jyoti choudhary,Updated: 23 Apr, 2025 04:42 PM

gold took a reverse turn this year s second biggest fall

रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच चुकी सोने की कीमतों ने आज उल्टी चाल चल दी है। आज (23 अप्रैल) सोने की कीमतें एक बार फिर नीचे आ गई हैं। सोने में इस साल यह दूसरी सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जबकि चांदी में हल्की बढ़त देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स...

बिजनेस डेस्कः रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच चुकी सोने की कीमतों ने आज उल्टी चाल चल दी है। आज (23 अप्रैल) सोने की कीमतें एक बार फिर नीचे आ गई हैं। सोने में इस साल यह दूसरी सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जबकि चांदी में हल्की बढ़त देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोना आज ₹2,700 प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है, वहीं चांदी ₹508 प्रति किलो महंगी हुई है।

IBJA के अनुसार, आज सोने की कीमत ₹95,784 प्रति 10 ग्राम पर आ गई है जबकि इससे पहले ₹98,484 थी। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत आज ₹96,115 है जबकि इससे एक दिन पहले चांदी का भाव ₹95,607 प्रति किलो था। 

आपको बता दें कि 23 जुलाई 2024 बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद सोने के दाम एक ही दिन में 3600 रुपए हो गए थे।

क्या 55,000 तक जाएगी गोल्ड की कीमत?

कुछ समय पहले एक रिपोर्ट में अनुमान जताया गया था कि आने वाले वर्षों में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी जा सकती है और यह गिरावट ₹55,000 प्रति 10 ग्राम तक हो सकती है। आज की तेज़ गिरावट के बाद यह सवाल एक बार फिर चर्चा में है: क्या वाकई गोल्ड ₹55,000 तक आ सकता है?

यह सवाल इसलिए भी अहम है क्योंकि फिलहाल सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर हैं। ऐसे में निवेशक मुनाफावसूली का रुख अपना सकते हैं। लगातार ऊंचे भावों के कारण फिजिकल डिमांड यानी ज़मीनी स्तर पर खरीदारी में भी गिरावट देखने को मिल रही है। अगर यही ट्रेंड जारी रहा, तो आने वाले समय में सोने के दाम और नीचे आ सकते हैं।

30 अप्रैल को मनाई जाएगी अक्षय तृतीया

इस साल 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया मनाई जाएगी। इस दिन हमारे देश में सोना खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में लोग इस दिन सोने की खरीदारी करते हैं। कई लोग इस सोच के साथ सोना खरीदते हैं कि बुरे वक्त में वे इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Punjab Kings

Delhi Capitals

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!