भारत ने अब तक 5.62 लाख टन चीनी का निर्यातः एआईएसटीए

Edited By Updated: 21 Dec, 2022 11:25 AM

india has exported 5 62 lakh tonnes of sugar so far aista

भारत ने अक्टूबर में शुरू हुए चालू विपणन वर्ष 2022-23 में अब तक 5.62 लाख टन चीनी का निर्यात किया है। उद्योग निकाय एआईएसटीए ने यह जानकारी दी है। नवंबर में, सरकार ने चालू विपणन वर्ष 2022-23 (अक्टूबर-सितंबर) में 60 लाख टन चीनी के

नई दिल्लीः भारत ने अक्टूबर में शुरू हुए चालू विपणन वर्ष 2022-23 में अब तक 5.62 लाख टन चीनी का निर्यात किया है। उद्योग निकाय एआईएसटीए ने यह जानकारी दी है। नवंबर में, सरकार ने चालू विपणन वर्ष 2022-23 (अक्टूबर-सितंबर) में 60 लाख टन चीनी के निर्यात की अनुमति दी थी। अखिल भारतीय चीनी व्यापार संघ (एआईएसटीए) के अनुसार, चीनी मिलों से 12.19 लाख टन चीनी निर्यात की खेप तय की गई थी, जिसमें से चालू विपणन वर्ष में नौ दिसंबर तक 5.62 लाख टन चीनी का भौतिक रूप से निर्यात किया जा चुका है। 

उक्त अवधि में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को सर्वाधिक चीनी का निर्यात किया गया है जिसके बाद बांग्लादेश, इंडोनेशिया, सोमालिया और अन्य का स्थान है। इसमें कहा गया है कि करीब 5.22 लाख टन चीनी निर्यात प्रक्रिया के अधीन है या लदान के लिए तैयार है। विपणन वर्ष 2021-22 में भारत ने रिकॉर्ड 111 लाख टन चीनी का निर्यात किया था।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!