बाजार में तेजी, सेंसेक्स 843 अंक चढ़कर 82,133 पर बंद हुआ

Edited By Updated: 13 Dec, 2024 03:33 PM

market boomed bse closed at 82 133 up 843 points

शेयर बाजार में सुबह आई गिरावट पर ब्रेक लग गया है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 843 अंक मजबूत होकर 82,133 के स्तर पर जबकि निफ्टी 219 अंक चढ़ा है, ये 24,768 के स्तर पर बंद हुआ।

मुंबईः शेयर बाजार में सुबह आई गिरावट पर ब्रेक लग गया है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 843 अंक मजबूत होकर 82,133 के स्तर पर जबकि निफ्टी 219 अंक चढ़ा है, ये 24,768 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स से 30 शेयरों में से 25 में तेजी और 5 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 32 में तेजी और 18 में तेजी है। NSE के सभी सेक्टर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.17% की गिरावट है।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 1.23% की गिरावट और कोरिया के कोस्पी में 0.50% की तेजी है। चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 1.43% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 12 दिसंबर को ₹3,560.01 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों ने भी (DIIs) ने ₹2,646.65 करोड़ के शेयर खरीदे।
  • 12 दिसंबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.53% गिरकर 43,914 पर बंद हुआ। S&P 500 0.54% गिरकर 6,051 पर और नैस्डैक 0.66% की गिरावट के साथ 19,902 पर बंद हुआ।

कल गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार

इससे पहले कल यानी 12 दिसंबर को सेंसेक्स 236 अंक की गिरावट के साथ 81,289 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 93 अंक की गिरावट रही, ये 24,548 के स्तर पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में गिरावट और 12 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 35 में गिरावट थी। एनर्जी, FMCG और ऑटो शेयर्स में ज्यादा गिरावट थी। वहीं IT और बैंकिंग शेयर्स में बढ़त देखने को मिली थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!