सेमीकंडटर आपूर्ति में सुधार से यात्री वाहनों की बिक्री अगस्त में 21% बढ़ी

Edited By jyoti choudhary,Updated: 09 Sep, 2022 02:28 PM

passenger vehicle sales up 21 in august on improving semiconductor supply

सेमीकंडकर आपूर्ति में सुधार और त्योहारी मांग के चलते अगस्त, 2022 में यात्री वाहनों (पीवी) की थोक बिक्री सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़ गई। वाहन बनाने वाली कंपनियों के संगठन सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) द्वारा जारी

बिजनेस डेस्कः सेमीकंडकर आपूर्ति में सुधार और त्योहारी मांग के चलते अगस्त, 2022 में यात्री वाहनों (पीवी) की थोक बिक्री सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़ गई। वाहन बनाने वाली कंपनियों के संगठन सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) द्वारा जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। आंकड़ों के अनुसार, पिछले महीने डीलरों को 2,81,210 यात्री वाहनों की आपूर्ति की गयी थी जबकि अगस्त 2021 में यह आंकड़ा 2,32,224 इकाई था।

सियाम ने कहा कि यात्री कारों की थोक बिक्री पिछले महीने 23 प्रतिशत बढ़कर 1,33,477 इकाई हो गई। एक साल पहले की समान अवधि में यह 1,08,508 इकाई थी। उपयोगिता वाहनों की आपूर्ति अगस्त में 20 प्रतिशत बढ़कर 1,35,497 इकाई पर पहुंच गई, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 1,12,863 इकाई थी। इसी तरह, पिछले महीने कुल दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री 16 प्रतिशत बढ़कर 15,57,429 इकाई हो गई। अगस्त, 2021 में यह 13,38,740 इकाई थी। वहीं, पिछले महीने मोटरसाइकिल की थोक बिक्री भी 23 प्रतिशत बढ़कर 10,16,794 इकाई हो गई। पिछले साल अगस्त माह में इसकी 8,25,849 इकाई बिकी थीं। सियाम ने कहा कि पिछले महीने 10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,04,146 स्कूटरों की बिक्री हुई। अगस्त 2021 में यह संख्या 4,60,284 इकाई थी।

सियाम के अनुसार, इस साल अगस्त में सभी खंडों में बिक्री 18 प्रतिशत बढ़कर 18,77,072 इकाई पर पहुंच गई। पिछले साल अगस्त माह में यह आंकड़ा 15,94,573 इकाई का था। संगठन ने कहा कि सेमीकंडकर की कमी में सुधार और त्योहारी सीजन की मांग के चलते आपूर्ति में तेजी आई है। वहीं, सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा कि अच्छे मानसून और आगामी त्योहारी सीजन से मांग बढ़ने की संभावना है। हालांकि सियाम आपूर्ति पक्ष की चुनौतियों पर कड़ी नजर रखे हुए है। 
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!