आज फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें अपने शहर के दाम

Edited By Updated: 22 Nov, 2020 11:07 AM

petrol and diesel became expensive today know the price of your city

सरकारी तेल कंपनियों ने रविवार को भी पेट्रोल-डीजल के भाव में इजाफा कर दिया है। आज पेट्रोल के भाव में 8 पैसे प्रति लीटर तक का इजाफा हुआ है। वहीं, डीजल के भाव में करीब 18 से 20 पैसे तक का इजाफा हुआ है। तो आज अपनी गाड़ी की

बिजनेस डेस्कः सरकारी तेल कंपनियों ने रविवार को भी पेट्रोल-डीजल के भाव में इजाफा कर दिया है। आज पेट्रोल के भाव में 8 पैसे प्रति लीटर तक का इजाफा हुआ है। वहीं, डीजल के भाव में करीब 18 से 20 पैसे तक का इजाफा हुआ है। तो आज अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले पेट्रोल-डीजल का लेटेस्ट भाव जरूर चेक कर लें। शनिवार की बात करें तो इस दिन पेट्रोल 15 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था। वहीं, डीजल का भाव 20 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ गया था। आपको बता दें शुक्रवार को 50 दिन के बाद पेट्रोल के भाव में बदलाव हुआ था।

जानें प्रमुख महानगरों में एक लीटर का भाव
आईओसीएल की वेबसाइट के मुताबिक, आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार हैं-

22 नवंबर 2020 को डीजल का भाव

  • दिल्ली में डीजल का भाव - 71.07
  • कोलकाता में डीजल का भाव - 76.64
  • मुंबई में डीजल का भाव - 77.54
  • चेन्नई में डीजल का भाव - 76.55

22 नवंबर 2020 को पेट्रोल का भाव

  • दिल्ली में पेट्रोल का भाव - 81.46
  • कोलकाता में पेट्रोल का भाव - 83.03
  • मुंबई में पेट्रोल का भाव - 88.16
  • चेन्नई में पेट्रोल का भाव - 84.53

आपको बता दें कि इससे पहले पेट्रोल के दामों में एक सितंबर को बढ़ोत्तरी हुई थी। जो 10 सितंबर तक यथावत बनी रही इसके बाद पेट्रोल के दामों में ठहर ठहर कर कमी हुई। जो पिछले महीने तक कुल 1 रुपए 19 पैसे की थी। वहीं दिल्ली में बीते 25 जुलाई को डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी हुई थी। उसके बाद 31 जुलाई को दिल्ली सरकार ने इस पर वैट कम किया था तो यह प्रति लीटर 8.38 रुपए सस्ता हुआ था। फिर बीते 3 अगस्त से ठहर ठहर कर इसके दाम में या तो कटौती हुई या फिर इसके दाम स्थिर रहे। इससे डीजल 3.10 रुपए प्रति लीटर और सस्ता हुआ।

हर दिन 6 बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नए रेट्स लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!