New Note of rs 20: RBI ने जारी किया ₹20 का नया नोट, जानें पुरानें से कितना है अलग

Edited By Updated: 20 May, 2025 06:12 PM

rbi released a new 20 note know how different it is from the old one

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आधिकारिक रूप से नया डिजाइन वाला ₹20 का नोट जारी कर दिया है। नए नोट को पुराने नोट जैसा ही डिज़ाइन किया गया है ताकि आम लोगों को इसे पहचानने में परेशानी न हो और नकली नोटों की समस्या को भी रोका जा सके।

बिजनेस डेस्कः भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आधिकारिक रूप से नया डिजाइन वाला ₹20 का नोट जारी कर दिया है। नए नोट को पुराने नोट जैसा ही डिज़ाइन किया गया है ताकि आम लोगों को इसे पहचानने में परेशानी न हो और नकली नोटों की समस्या को भी रोका जा सके।

क्या है नए नोट की खासियत?

नया ₹20 का नोट हल्के हरे और पीले रंग के संयोजन में होगा। इसका आकार 63 मिमी x 129 मिमी रखा गया है। नोट के पिछले हिस्से पर अब कोणार्क सूर्य मंदिर की जगह एलोरा की गुफाओं की तस्वीर दिखाई देगी, जो यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट है और भारत की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक मानी जाती है।

नोट पर दोनों ओर फूलों के पैटर्न में "₹20" लिखा होगा, जिसे देवनागरी लिपि में भी दर्शाया गया है। इसके अलावा, "RBI", "भारत", "India" और "20" जैसे शब्द भी शामिल किए गए हैं।

आगे की तरफ क्या रहेगा?

नोट के सामने वाले हिस्से में महात्मा गांधी की तस्वीर, अशोक स्तंभ का प्रतीक, स्वच्छ भारत अभियान का लोगो और गवर्नर के हस्ताक्षर के साथ गारंटी क्लॉज और आरबीआई का लोगो होगा। इन सभी में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है।

पुराने नोट भी रहेंगे वैध

RBI ने स्पष्ट किया है कि पुराने ₹20 के नोट भी पूरी तरह वैध रहेंगे और नए नोटों के साथ चलन में बने रहेंगे।

उद्देश्य क्या है?

नए नोट को जारी करने के पीछे RBI का उद्देश्य बेहतर सुरक्षा फीचर्स और बेहतर क्वालिटी वाले नोटों को बाजार में लाना है ताकि नकली नोटों पर नियंत्रण पाया जा सके। इसके अलावा, यह भारतीय सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने का भी प्रयास है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!