SBI लाइफ ने आज पेश किया अपना IPO

Edited By Updated: 20 Sep, 2017 02:00 PM

sbi life present its ipo today

एस.बी.आई. लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने आज अपना प्रथम सार्वजनिक निर्गम ......

नई दिल्लीः एस.बी.आई. लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड आज अपना प्रथम सार्वजनिक निर्गम (आई.पी.ओ.) पेश किया है। यह देश में किसी इंश्योरेंस कंपनी का सबसे बड़ा आई.पी.ओ. है। कंपनी ने 10 रुपए सममूल्य के 12 करोड़ इक्विटी शेयर पेश किए हैं। आई.पी.ओ. 20 से 22 सितंबर तक के लिए खुलेगा।

इसमें भारतीय स्टेट बैंक आठ करोड़ तथा बी.एन.पी .परिबास कार्डिफ एस.ए. चार करोड़ शेयरों की बिक्री करेगा। इसमें स्टेट बैंक शेयरधारकों के लिए एक करोड़ 20 लाख शेयरों का कोटा रखा गया है। इस आई.पी.ओ. के लिए निर्धारित शेयर निर्गम पश्चात कंपनी की चुकता पूंजी के 12 प्रतिशत के बराबर होंगे। इस आई.पी.ओ. के लिए आवेदन मूल्य प्रति शेयर 685-700 रुपए रखा गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!