एक जून से होने जा रहे हैं ये बड़े बदलाव, सीधे आपकी जेब पर डालेंगे असर

Edited By jyoti choudhary,Updated: 29 May, 2023 02:27 PM

these big changes are going to happen from june 1

मई का महीना खत्म होने वाला है। इसके बाद जून माह की शुरुआत हो जाएगी। देश में हर महीने की पहली तारीख को कुछ बदलाव होते हैं। जून में भी पहली तारीख को कई बदलाव होने जा रहे हैं। ये बदलाव सीधे आम आदमी की जेब पर असर डालने वाले हैं। ऐसे में आपको इन बदलावों

बिजनेस डेस्कः मई का महीना खत्म होने वाला है। इसके बाद जून माह की शुरुआत हो जाएगी। देश में हर महीने की पहली तारीख को कुछ बदलाव होते हैं। जून में भी पहली तारीख को कई बदलाव होने जा रहे हैं। ये बदलाव सीधे आम आदमी की जेब पर असर डालने वाले हैं। ऐसे में आपको इन बदलावों की पहले से जानकारी होना जरूरी है। जिससे आपको किसी तरह की समस्याओं का सामना न करना पड़े। आइए देखते हैं एक जून से क्या-क्या बदलाव होने जा रहे हैं।

सीएनजी-पीएनजी की कीमतें

हर महीने की पहली तारीख या पहले हफ्ते में सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बदलाव होता है। दिल्ली और मुंबई में महीने के शुरुआती हफ्ते में पेटोलियम कंपनियां गैस के दाम में बदलाव करती है। जून महीने की शुरुआत में CNG और PNG की कीमतों में बदलाव हो सकता है। बता दें कि अप्रैल के महीने में दिल्ली एनसीआर में सीएनजी और पीएनजी के दाम घट गए थे। जून में सीएनजी-पीएनजी की कीमतों में बदलाव की संभावना है।

गैस सिलेंडर के दाम

हर महीने की शुरुआत में गैस सिलेंडर के रेट में भी बदलाव होता है। अप्रैल में एलपीजी के कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम कम हुए थे। कंपनियों ने 92 रुपए तक के दाम एलपीजी सिलेंडर पर कम किए थे। मई में भी एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भारी कटौती की गई थी। एक मई को 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में यह कटौती की गई थी। इस कटौती के बाद राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 1,856.50 रुपए रह गई है। इसमें 171.50 रुपए की कमी की गई है।

पहले दिल्ली में इसकी कीमत 2,028 रुपए थी। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में लगातार दूसरे महीने कमी की गई है। इस सिलेंडर का इस्तेमाल दुकानों में होता है। हालांकि घरों में इस्तेमाल होने वाले 19 किलो के सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें अंतिम बार एक मार्च को 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी।

महंगे हो रहे इलेक्ट्रिक टू व्हीलर

भारत में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन 1 जून, 2023 से महंगे होने जा रहे हैं। 21 मई को जारी गजट अधिसूचना के अनुसार, भारी उद्योग मंत्रालय ने FAME-II सब्सिडी राशि को संशोधित कर 10,000 रुपए प्रति kWh कर दिया है, जबकि पहले यह राशि 15,000 रुपए प्रति kWh थी। इसके चलते अधिकांश इलेक्ट्रिक वाहन लगभग 25,000 रुपए से 35,000 रुपए तक महंगे हो सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!