Penny Stock 52-week high: 4 दिन में 71% उछला ₹13 का ये पेनी स्टॉक, बनाया नया 52-वीक हाई

Edited By Updated: 26 Aug, 2026 12:20 PM

this 13 penny stock surged 71 in 4 days hitting a new 52 week high

पेनी स्टॉक सुपर टेनरी के शेयरों में बुधवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। 15 रुपए से कम का शेयर इन दिनों बाजार में धमाल मचा रहा है। बीएसई पर कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर 10 फीसदी बढ़कर 13.10 रुपए पर पहुंच गया। इस स्तर पर स्टॉक ने

नई दिल्लीः पेनी स्टॉक सुपर टेनरी के शेयरों में बुधवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। 15 रुपए से कम का शेयर इन दिनों बाजार में धमाल मचा रहा है। बीएसई पर कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर 10 फीसदी बढ़कर 13.10 रुपए पर पहुंच गया। इस स्तर पर स्टॉक ने अपना नया 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर बनाया। पिछले चार कारोबारी दिनों में सुपर टेनरी के शेयर में 71 फीसदी से अधिक की तेजी दर्ज की गई है।

यह पेनी स्टॉक 20 अगस्त 2026 को 7.63 रुपए पर बंद हुआ था, जो 26 अगस्त को बढ़कर 13.10 रुपए तक पहुंच गया। कंपनी के शेयर का 52 हफ्ते का निचला स्तर 5.11 रुपए है। इस स्तर से शेयर में करीब 154 फीसदी की तेजी आ चुकी है।

एक महीने में करीब 91% चढ़ा शेयर

लेदर और लेदर प्रोडक्ट्स कारोबार से जुड़ी सुपर टेनरी के शेयर ने पिछले एक महीने में भी शानदार प्रदर्शन किया है। 27 जुलाई 2026 को कंपनी का शेयर 6.85 रुपए पर था, जो 26 अगस्त को 13.10 रुपए तक पहुंच गया। इस तरह एक महीने में इसमें करीब 91 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को कंपनी का बाजार पूंजीकरण 141 करोड़ रुपए से अधिक हो गया।

निवेशकों को दे चुकी है बोनस शेयर

सुपर टेनरी अपने शेयरधारकों को पहले दो बार बोनस शेयर दे चुकी है। दिसंबर 2008 में कंपनी ने 1:1 के अनुपात में बोनस जारी किया था। इसका मतलब है कि पात्र शेयरधारकों को हर एक शेयर पर एक अतिरिक्त शेयर मिला।

इसके बाद फरवरी 2010 में कंपनी ने 1:2 के अनुपात में बोनस शेयर जारी किए यानी हर दो शेयर पर एक बोनस शेयर दिया गया।

कंपनी अपने शेयरों का दो बार विभाजन भी कर चुकी है। मार्च 2008 में शेयर को 5 हिस्सों में बांटा गया था, जबकि नवंबर 2010 में शेयर का 2:1 के अनुपात में विभाजन किया गया।
 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!