सिर्फ चीनी ही नहीं, ये 4 सफेद चीजें भी शरीर के लिए बन सकती हैं जहर, भारतीय इन्हें सबसे ज्यादा खाते हैं

Edited By Updated: 29 Jan, 2026 12:24 AM

not just sugar these 4 other white substances can also be poisonous for body

हम रोजमर्रा की जिंदगी में कई ऐसी चीजें खाते हैं, जो दिखने में आम लगती हैं और स्वाद में भी अच्छी होती हैं, लेकिन धीरे-धीरे हमारी सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं। इनमें सबसे पहले नाम आता है चीनी का, जिसका इस्तेमाल भारत में चाय, कॉफी, मिठाइयों और डेजर्ट्स...

नेशनल डेस्कः हम रोजमर्रा की जिंदगी में कई ऐसी चीजें खाते हैं, जो दिखने में आम लगती हैं और स्वाद में भी अच्छी होती हैं, लेकिन धीरे-धीरे हमारी सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं। इनमें सबसे पहले नाम आता है चीनी का, जिसका इस्तेमाल भारत में चाय, कॉफी, मिठाइयों और डेजर्ट्स में खूब किया जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि चीनी का ज्यादा सेवन शरीर के लिए धीमे जहर की तरह काम करता है, इसलिए इसे कम से कम खाने की सलाह दी जाती है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ चीनी ही नहीं, बल्कि हमारी डाइट में शामिल कई सफेद रंग की चीजें भी ऐसी हैं, जो स्वाद भले ही बढ़ा दें, लेकिन सेहत के लिए बिल्कुल भी फायदेमंद नहीं होतीं।

वजन बढ़ना, पेट निकलना, जल्दी थकान, हाई ब्लड प्रेशर, बढ़ता शुगर लेवल और कमजोर पाचन—ये सब अचानक नहीं होता, बल्कि सालों की गलत खान-पान की आदतों का नतीजा होता है. अगर आप लंबे समय तक सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो इन सफेद चीजों के बारे में जानना आपके लिए जरूरी है।

1. मेयोनीज: स्वाद बढ़ाने वाली लेकिन सेहत बिगाड़ने वाली

आजकल मेयोनीज का चलन तेजी से बढ़ा है. स्ट्रीट फूड हो या फास्ट फूड, बड़ों से लेकर बच्चे तक मेयोनीज बड़े चाव से खाते हैं। लेकिन यह सफेद चीज सेहत के लिए काफी नुकसानदायक मानी जाती है।

मेयोनीज को बनाने में तेल, अंडे की जर्दी, सिरका, नमक और कुछ केमिकल मसाले मिलाए जाते हैं।NCBI के अनुसार, मेयोनीज का ज्यादा सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है,बच्चों में मोटापा तेजी से बढ़ सकता है और हाई कोलेस्ट्रॉल और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा रहता है।

2. सफेद चावल: पेट भरते हैं, पोषण नहीं

भारत के कई हिस्सों में सफेद चावल रोजाना खाने का हिस्सा हैं. लेकिन सेहत के नजरिए से इन्हें ज्यादा अच्छा नहीं माना जाता। सफेद चावल में ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत ज्यादा होता है। कैलोरी अधिक और फाइबर बहुत कम होता है। हेल्थलाइन के मुताबिक, रोजाना व्हाइट राइस खाने से ब्लड शुगर अचानक बढ़ सकता है और मोटापा बढ़ सकता है। खराब कोलेस्ट्रॉल के कारण दिल की बीमारी का खतरा हो सकता है।

3. व्हाइट ब्रेड: सुबह का नाश्ता लेकिन सेहत पर भारी

व्हाइट ब्रेड को लोग अक्सर नाश्ते में खाते हैं, लेकिन इसे बनाने में मैदा, रिफाइंड ऑयल और प्रिजर्वेटिव्स का इस्तेमाल होता है. यही वजह है कि इसे सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है। व्हाइट ब्रेड के ज्यादा सेवन से वजन तेजी से बढ़ सकता है, ब्लड शुगर जल्दी बढ़ता है और लंबे समय तक खाने से किडनी डैमेज का खतरा भी बढ़ सकता है।

4. मैदा: सबसे खतरनाक सफेद चीज

मैदे से बनी चीजें जैसे मोमोज, चाउमीन, स्प्रिंग रोल और फास्ट फूड आजकल लोगों की पहली पसंद बन चुकी हैं। लोग जानते हैं कि मैदा नुकसानदायक है, फिर भी इसका सेवन कम नहीं हो रहा।

सीनियर डायटीशियन के मुताबिक,

  • मैदे में कोई पोषण तत्व नहीं होता

  • इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत ज्यादा होता है

  • इससे ब्लड शुगर बढ़ता है

  • पेट के आसपास चर्बी जमने लगती है

  • गट हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है

 याद रखें, स्वाद के चक्कर में की गई छोटी-छोटी गलतियां आगे चलकर बड़ी बीमारियों की वजह बन सकती हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!