आपका राशिफल- 24 अप्रैल, 2025

Edited By Updated: 24 Apr, 2025 07:04 AM

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। बच्चों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों का ट्रांसफर हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। बच्चों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों का ट्रांसफर हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दोस्तों के साथ किसी बात पर झगड़ा हो सकता है। व्यापार में मुनाफा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ में किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। सेहत सही रहेगी।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। दूसरे लोग आपका फायदा उठा सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगो की समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। सेहत सही रहेगी।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कारोबारियों को उनकी मेहनत के अनुकूल फल मिल सकता है। किसी को भी पैसा उधार देने से पहले जांच पड़ताल कर लें। संतान की संगत पर ध्यान देने की ज़रुरत है। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में और परिवार में तालमेल बना कर चलने की ज़रुरत है। ऑफिस में लोग आपके कार्यों की सराहना कर सकते हैं। बिज़नेस को आगे बढ़ाने में बहन-भाई से सहायता ले सकते हैं। सेहत ठीक-ठाक रहेगी।

कन्या राशि वालों आज का दिन फेवरेबल रहेगा। दांपत्य जीवन में आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। पार्टनर से किसी बात पर बहस हो सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। कोर्ट कचहरी के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छा केस मिल सकता है। युवाओं को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। घर के बड़ो के किसी भी बात को न टालें। हल्का बुखार हो सकता है, ख्याल रखने की ज़रुरत हैं।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में अचानक से धन लाभ हो सकता है। परिवार के साथ किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। लंबे समय से वाहन लेने का सोच रहे है तो उसके लिए पिता से सलाह से ले सकते हैं। सेहत सही रहेगी।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकती है। घर में अचानक से मेहमान दस्तक दे सकते हैं। सिंगल जातक आज किसी से अपने दिल की बात बोल सकते हैं। आंखो से जुड़ी कोई समस्या परेशान कर सकती है, सावधान रहें।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। प्रॉपर्टी डीलर्स के हाथ कोई बड़ा प्रोजेक्ट लग सकता है। नौकरीपेशा लोगों का ज्यादातर समय ऑफिस के कार्यों को पूरा करने में जाएगा। संतान आप से अपने मन की बात कर सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिलने के योग बन रहे है। पार्टनर के साथ बैठकर दिल की बाते करने का मौका मिल सकता है। परिवार में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। सेहत सही रहेगी।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। माता पिता से भविष्य को लेकर चर्चा कर सकते हैं। खुद का कारोबार कर रहे जातकों की आज अच्छी इनकम हो सकती है। पैसों के मामले में घर के किसी बड़े से सलाह लेना सही रहेगा। सेहत सही रहेगी। 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!