आज माघ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस शुभ दिन को ब्रह्मांड के एकमात्र ऊर्जा स्रोत भगवान सूर्य का जन्मदिन होता है। आज से ही सूर्य देव अपने साथ घोड़ों वाले रथ पर सवार होकर विचरण आरंभ
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Ratha Saptami 2021: आज माघ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस शुभ दिन को ब्रह्मांड के एकमात्र ऊर्जा स्रोत भगवान सूर्य का जन्मदिन होता है। आज से ही सूर्य देव अपने साथ घोड़ों वाले रथ पर सवार होकर विचरण आरंभ करते हैं। तभी तो इसे रथ आरोग्य सप्तमी भी कहा जाता है। इस दिन को संतान सप्तमी के नाम से भी जाना जाता है। बेऔलाद दंपत्ती इस रोज़ व्रत और उपाय करके उत्तम संतान के माता-पिता बनने का वर प्राप्त करते हैं।

Surya Saptami 2021: ज्योतिषशास्त्र में सूर्य को नवग्रहों का राजा कहा जाता है। जन्मकुंडली में सूर्य शुभ स्थान पर विराजित हों तो व्यक्ति समाज में सफलता की बुलंदियों को छुता है और भाग्य प्रबल होता है।

Magha Saptami: वास्तुशास्त्री कहते हैं, आज के दिन जिस घर में सूर्य ब्रह्मास्त्र स्थापित किया जाता है, वहां से लगभग सभी वास्तु दोष नष्ट हो जाते हैं।

2021 Ratha Saptami: लंबी उम्र, आरोग्य और पद-प्रतिष्ठा के लिए आज अवश्य करें ये काम
स्वच्छ श्वेत वस्त्र पहनें। घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाएं, मध्य में चारमुखी दीपक सजाएं। पूजा घर को साफ-स्वच्छ करके सूर्यदेव का सात घोड़ों वाले रथ पर सवार चित्र दीवार पर लगाकर धूप, दीप और नैवेद्य से पूजा करें।
सूर्योदय होने पर तांबे के पात्र में जल भरकर उसमें लाल गुड़हल के फूल और लाल चंदन डालें। फिर सूर्यदेव के 12 नामों का उच्चारण करते हुए अर्घ्य दें। ऊं सूर्याय नम: या ऊं घृणि: सूर्याय नम: मंत्र का जाप भी कर सकते हैं।
नमक का सेवन न करें, सारा दिन व्रत रखें। सूर्यास्त के बाद भोजन करें।

आज का राशिफल 19 फरवरी, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
NEXT STORY