Akshaya Tritiya 2026 : अक्षय तृतीया पर गूंजी शहनाई पवित्र बंधन में बंधे जोड़े

Edited By Updated: 20 Apr, 2026 08:51 AM

akshaya tritiya 2026

अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर रविवार को देश राजधानी दिल्ली में विवाह की धूम देखने को मिली। सुबह से ही शहर के मंदिरों, सामुदायिक भवनों और बैंक्वेट हॉल, पंचतारा होटल्स में शहनाई की गूंज सुनाई दी।

नई दिल्ली (ज्ञानप्रकाश/नवोदय टाइम्स): अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर रविवार को देश राजधानी दिल्ली में विवाह की धूम देखने को मिली। सुबह से ही शहर के मंदिरों, सामुदायिक भवनों और बैंक्वेट हॉल, पंचतारा होटल्स में शहनाई की गूंज सुनाई दी। यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा। मान्यता है कि इस दिन बिना मुहूर्त के भी विवाह करना शुभ होता है, यही वजह है कि सैकड़ों जोड़ों ने रविवार को सात फेरे लेकर नए जीवन की शुरुआत की। 

अखिल भारतीय ज्योतिष परिषद के राष्ट्रीय महासचिव आचार्य कृष्ण दत्त शर्मा के कहा कि अक्षय तृतीया ने एक बार फिर राजधानी को उत्सव के रंग में रंग दिया है। सैकड़ों जोड़ों के लिए यह दिन जीवन की नई शुरुआत का साक्षी बना, जहां परंपरा, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। उधर, फूलों की मांग बढ़ने से रिकॉर्ड तोड़ दिया। गाजी पुर थोक फूल मंडी के व्यापारियों के मुताबिक, मांग सामान्य दिनों की तुलना में 2 से 3 गुना तक बढ़ गई। गेंदा, गुलाब और ऑर्किड की सबसे ज्यादा डिमांड रही, खासकर मंडप सजावट और जयमाला के लिए रहा।

बैंक्वेट हॉल और फार्महाउस फुल 
पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन, जनकपुरी और द्वारका इलाकों में स्थित बैंक्वेट हॉल पूरी तरह बुक नजर आए। आयोजकों के मुताबिक, एक ही दिन में कई शादियां आयोजित की जा रही हैं। इससे सजावट, कैटरिंग और डेकोरेशन से जुड़े कारोबारियों की भी अच्छी कमाई हो रही है।

प्रशासन और ट्रैफिक पर दबाव 
शहर में एक साथ बड़ी संख्या में हो रही शादियों के चलते ट्रैफिक पर भी असर देखने को मिला। खासकर शाम के समय बारातों के कारण कई प्रमुख सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही। ट्रैफिक पुलिस ने अतिरिक्त जवान तैनात कर स्थिति संभालने की कोशिश की।

कीमतों में उछाल
गेंदा फूल की कीमत ₹40-50 प्रति किलो से बढ़कर ₹80-100 तक पहुंच गई। गुलाब की माला और बुके के रेट में भी 20-30% तक बढ़ोतरी देखी गई।

सप्लाई चेन पर दबाव
फूलों की सप्लाई मुख्य रूप से हरियाणा, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक से होती है। अधिक मांग के चलते कई व्यापारियों को सुबह-सुबह अतिरिक्त स्टॉक मंगवाना पड़ा। ट्रैफिक और गर्मी के कारण कुछ जगहों पर सप्लाई में देरी भी हुई, जिससे कीमतें और बढ़ीं। फूल विक्रेताओं का कहना है कि अक्षय तृतीया उनके लिए मिनी वेडिंग सीजन जैसा होता है। एक व्यापारी ने बताया आज का दिन हमारी कमाई के लिहाज से काफी अहम है, एक ही दिन में कई दिन का कारोबार हो जाता है।

मंदिरों में उमड़ी भीड़, सादगी भरे विवाह को तरजीह
दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर मंदिर और पूर्वी दिल्ली के कालकाजी मंदिर में सुबह से ही विवाह कराने वाले जोड़ों और उनके परिवारों की लंबी कतारें देखी गईं। कई परिवारों ने सादगीपूर्ण विवाह को प्राथमिकता देते हुए मंदिर परिसर में ही रस्में पूरी कीं।

जूलरी की दुकान में ग्राहकों की भीड़  
चांदनी चौक और लाजपत नगर मार्केट जैसे प्रमुख बाजारों में ग्राहकों की भारी भीड़ देखी गई। सोना खरीदना इस दिन शुभ माना जाता है, जिससे ज्वेलरी दुकानों पर खासा उत्साह रहा। वहीं शादी के कपड़ों और सजावटी सामान की भी जमकर बिक्री हुई।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!