Amarnath Yatra 2023: चौथे जत्थे में 4,758 श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए रवाना

Edited By Updated: 04 Jul, 2023 07:35 AM

amarnath yatra

जम्मू (संजीव): जम्मू स्थित भगवती नगर यात्री निवास से सोमवार सुबह 4,758 अमरनाथ यात्रियों का चौथा जत्था पहलगाम और बालटाल

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

जम्मू (संजीव): जम्मू स्थित भगवती नगर यात्री निवास से सोमवार सुबह 4,758 अमरनाथ यात्रियों का चौथा जत्था पहलगाम और बालटाल के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में रवाना हुआ। पहलगाम मार्ग से 3030 और बालटाल मार्ग से 1728 यात्री रवाना हुए।
जम्मू यात्री भवन के अलावा बालटाल, नुनवन और पहलगाम आधार शिविरों में यात्री बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। ऐसे में इस बार 31 अगस्त तक जारी रहने वाली श्री अमरनाथ यात्रा से प्रशासन को उम्मीद है कि रिकार्ड संख्या में तीर्थ यात्री अमरनाथ यात्रा पर पहुंचेंगे।

छड़ी मुबारक पहुंची पहलगाम : आषाढ़ पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को पहलगाम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अमरनाथ यात्रा के लिए छड़ी मुबारक पूजा (धार्मिक अनुष्ठान) का आगाज हुआ। दशनामी अखाड़ा के महंत स्वामी दीपेंद्र गिरि महाराज के नेतृत्व में पवित्र छड़ी मुबारक को दशनामी अखाड़ा से पहलगाम लाया गया जहां भूमि पूजन, नवग्रह पूजन, छड़ी पूजन और ध्वजारोहण आदि धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें 

यह धार्मिक अनुष्ठान वार्षिक अमरनाथ तीर्थयात्रा उत्सव की शुरूआत का प्रतीक है। अमरनाथ की वार्षिक तीर्थयात्रा के मुख्य मार्ग से पहले ये महत्वपूर्ण अनुष्ठान हैं। बड़ी संख्या में साधु, तीर्थयात्री और मार्तंड के कई कश्मीरी पंडित परिवारों ने पूजन में भाग लिया। पूजन के बाद हवन भी किया गया।  

पहलगाम मार्ग से कुल 223 वाहनों में 2426 पुरुष, 392 महिलाएं, चार बच्चे, 177 साधु, 31 साध्वियां और छह ट्रांसजैंडर रवाना हुए। वहीं, बालटाल मार्ग से 1355 पुरुष, 335 महिलाएं, 15 बच्चे, 21 साधु, 2 साध्वियां रवाना हुई हैं। उल्लेखनीय है कि यात्रा के पहले तीन दिनों में ही 17,565 शिव भक्त बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।

PunjabKesari kundli

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!