आज का राशिफल 20 अप्रैल, 2025- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 20 Apr, 2025 06:37 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। माता पिता के साथ आज किसी धार्मिक स्थान की यात्रा करेंगे। प्रॉपर्टी सम्बन्धी मामलों

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। माता पिता के साथ आज किसी धार्मिक स्थान की यात्रा करेंगे। प्रॉपर्टी सम्बन्धी मामलों से आज आपको राहत मिलेगी। भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। आपके अच्छे स्वभाव के कारण आपकी कीर्ति बढ़ेगी।
उपाय-
रविवार के दिन नमक रहित भोजन करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। व्यापार में बहुत दिनों से रुके किसी प्रोजेक्ट को गति मिलेगी। आज हर क्षेत्र में माता का सहयोग मिलेगा। व्यापार में कोई नया निवेश करने से पहले घर के बड़ों के साथ चर्चा अवश्य करें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
उपाय- पहाड़ की तस्वीर साउथवेस्ट में लगायें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज किसी सामाजिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिलेगा। विदेश में रहने वाले किसी परिजन से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। संतान का आज किसी नए स्कूल में एडमिशन होगा।
उपाय- गुरुजनों और वरिष्ठ लोगों से आर्शीवाद लें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। घर में मेहमानों के आगमन होने से धन खर्च बनेगा। जल्दीबाज़ी करने वाले अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। साझेदारी के व्यापार में स्थितियां पहले से बेहतर बनेगी। तला भुना खाने से एसिडिटी की समस्या होगी।
उपाय- ससुराल पक्ष से संबंध मधुर रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। व्यस्तता के बावजूद मित्रों और परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज सोशल मीडिया के माध्यम से अपने व्यापार को नयी दिशा देंगे। युवाओं को व्यर्थ के खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।
पाय- ख़राब घड़ी घर में न रखें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। पैतृक व्यवसाय में विस्तार होगा। परिवार के सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा। जीवनसाथी की मदद से व्यवसाय में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपकी जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी।
उपाय- कपूर की टिक्की जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। संतान की संगति का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में अपने प्रतिद्वंदियों की गतिविधियों पर नज़र रखें। साझेदारी के व्यापार में पारदर्शिता बनाए रखें। आज किसी को पैसा उधार देने से बचें, उधार दिया पैसा वापसी मिलने की सम्भावना कम है।
उपाय- मंदिर की छत पर एक तिकोना झंडा लगायें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। युगल प्रेमियों के रिश्ते को परिवार के सदस्यों की स्वीकृति मिलेगी। प्रॉपर्टी की कोई डील आज फाइनल करेंगे। विद्यार्थियों को आज कुछ नया सीखने को मिलेगा। संतान के भविष्य के लिए कुछ धन निवेश करेंगे।
पाय- कुत्ते को रोटी में सरसों का तेल लगा कर खाने को दें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज समय आपके अनुकूल रहेगा। पिछले कुछ समय से चल रही किसी परेशानी को आज दूर करने में सफलता मिलेगी। प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ मेलजोल बढेगा। उच्च रक्तचाप की समस्या आज आपको परेशान करेगी।
उपाय- नीम के वृक्ष की सेवा करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!