Aries July 2023 Horoscope: मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जुलाई का महीना

Edited By Updated: 22 Jun, 2023 11:15 AM

आज बात करेंगे कि मेष राशि वालों के लिए जुलाई का महीना कैसा रहने वाला है ? गुरु और राहु आपकी कुंडली में चंद्रमा के ऊपर से गोचर कर रहे हैं। सूर्य और बुध तीसरे भाव में गोचर कर

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Aries July 2023 Horoscope जुलाई मासिक राशिफल: आज बात करेंगे कि मेष राशि वालों के लिए जुलाई का महीना कैसा रहने वाला है ? गुरु और राहु आपकी कुंडली में चंद्रमा के ऊपर से गोचर कर रहे हैं। सूर्य और बुध तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। तीसरे भाव में सूर्य शुभ फल देते हैं। बुध का गोचर अच्छा नहीं है। शुक्र चौथे भाव में हैं और केतु सप्तम भाव में हैं। शुक्र का गोचर अच्छा है और मंगल का गोचर अच्छा नहीं है। राहु और गुरु का गोचर लग्न में बढ़िया नहीं होता। चंद्रमा 1 जुलाई के दिन आपकी कुंडली में अष्टम में रहेंगे। शनि ग्यारहवें भाव में रहेंगे। ये शुभ गोचर है।

मंगल 1 जुलाई के दिन पंचम भाव में आ जाएंगे। मंगल का पंचम में आना चौथे के मुकाबले थोड़ा सा बढ़िया है। शुक्र राशि बदलेंगे 7 जुलाई को पंचम में चले जाएंगे और ये शुभ गोचर है। बुध शुभ गोचर में नहीं हैं। बुध 8 जुलाई को चौथे भाव में आ जाएंगे। सूर्य 17 जुलाई को राशि परिवर्तन करेंगे और कर्क राशि में आ जाएंगे। कर्क राशि चंद्रमा की राशि है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें  

Status of Karma Sthana in the month of July जुलाई महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: इस भाव में शनि शुभ गोचर में हैं और ग्यारहवें भाव में हैं। 17 जून से शनि वक्री चल रहे हैं। मेष राशि के जातक जिनकी कुंडली में शनि वक्री है, उन्हें शुभ फल मिलेंगे। हो सकता है कि कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिल जाए। शनि आय वाले स्थान में हैं। गुरु लग्न में शुभ गोचर में नहीं हैं लेकिन गुरु की दृष्टि हमेशा शुभ होती है। भाग्य का भी साथ मिलेगा। कर्म और आय के मामले में आप लकी रहेंगे। करियर के कारक ग्रह सूर्य शुभ गोचर में नहीं हैं लेकिन सीधा आय के भाव को देख रहे हैं।

Relationship status in July जुलाई महीने में रिलेशन की स्थिति: रिलेशनशिप के मामले में हो सकता है आपको थोड़ा सा स्ट्रगल करना पड़े। खासतौर पर जो मैरिड कपल हैं। आपकी कुंडली में सप्तम भाव का स्वामी बनता है शुक्र। शुक्र चला गया है मंगल के साथ। शुक्र रोमांस का कारक ग्रह है और मंगल झगड़े का कारक ग्रह है। ये पंचम में चला गया है, ऊपर से इसके ऊपर राहु की दृष्टि भी है। शनि भी देख रहे हैं शुक्र को। शुक्र जो शादी वाले भाव का स्वामी है। हो सकता है रेलशनशिप में परेशानी का सामना करना पड़े। सिंगल के लिए शुक्र और पंचम मंगल में। पंचम का स्वामी सूर्य अशुभ गोचर में है। सिंगल लोगों को कोई पार्टनर मिल सकता है।

Health status in the month of July जुलाई महीने में सेहत की स्थिति: सेहत के स्वामी बुध बनते हैं। बुध जाकर शुभ गोचर में आ जाएंगे 8 जुलाई को। हेल्थ के कारक ग्रह सूर्य पहले 17 दिन शुभ गोचर में रहेंगे। उसके बाद थोड़ी सी दिक्कत हो जाएगी। शनि की दसवीं और मंगल की चौथी दृष्टि अष्टम भाव के ऊपर है। अष्टम दुर्घटना का भाव होता है। ड्राइविंग थोड़ी स्लो करें।

Status of education in the month of July जुलाई महीने में शिक्षा की स्थिति: पढ़ाई के लिहाज से गुरु की दृष्टि पंचम भाव के ऊपर है, जो स्टडी का कारक है। छात्रों के लिए जुलाई का महीना बढ़िया रहने वाला है।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

PunjabKesari kundli

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!