Edited By Prachi Sharma,Updated: 07 Feb, 2026 03:46 PM

Kashi Vishwanath Mandir: शिव नगरी काशी में महाशिवरात्रि का पर्व इस बार विशेष रूप से भव्य होने जा रहा है। इस पावन अवसर को यादगार बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार नजर आ रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यापक...
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Kashi Vishwanath Mandir: शिव नगरी काशी में महाशिवरात्रि का पर्व इस बार विशेष रूप से भव्य होने जा रहा है। इस पावन अवसर को यादगार बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार नजर आ रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि किसी भी भक्त को दर्शन और पूजा में परेशानी न हो।
इस बार क्यों खास है महाशिवरात्रि ?
महाशिवरात्रि के मौके पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में देश-विदेश से लाखों भक्तों के पहुंचने की संभावना है। भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने 14 से 17 फरवरी तक स्पर्श दर्शन पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। इस दौरान भक्त केवल झांकी दर्शन ही कर सकेंगे। यह कदम सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अव्यवस्था से बचने के लिए उठाया गया है।
इन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील की है। मंदिर परिसर में पारंपरिक विधि-विधान के अनुसार पूजा और आरती संपन्न की जाएगी। वहीं, सुरक्षा कारणों से कुछ वस्तुओं को अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इनमें मोबाइल फोन, पेन, बैग, स्मार्ट या डिजिटल घड़ी, तंबाकू, पॉलीथिन, प्लास्टिक की बोतल सहित अन्य प्रतिबंधित सामान शामिल हैं।
प्रशासन का कहना है कि सभी भक्तों के सहयोग से ही यह महापर्व शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकेगा। नियमों का पालन करके श्रद्धालु आसानी से बाबा के दर्शन कर सकेंगे और इस पावन अवसर का लाभ उठा पाएंगे।