Ayodhya Ram Mandir: श्री रामलला विराजमान की पहली वर्षगांठ : मंदिर में उमड़ा जनसैलाब

Edited By Updated: 23 Jan, 2025 08:10 AM

ayodhya ram mandir

अयोध्या (वार्ता): अयोध्या में भव्य राम मंदिर में श्री रामलला की पहली वर्षगांठ के मौके पर उनके दर्शन पूजन के लिए भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान जयकारों से अयोध्या गूंज उठी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

अयोध्या (वार्ता): अयोध्या में भव्य राम मंदिर में श्री रामलला की पहली वर्षगांठ के मौके पर उनके दर्शन पूजन के लिए भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान जयकारों से अयोध्या गूंज उठी। 

सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। भव्य मंदिर में 22 जनवरी, 2024 में ही रामलला विराजमान हुए थे। अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक राम मंदिर की पहली वर्षगांठ पर श्रद्धालुओं का रेला नजर आया। इससे पहले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक 11 जनवरी को ही पहली वर्षगांठ मना चुका है। 

राम मंदिर की पहली वर्षगांठ को देखते हुए मठ मंदिरों में भी धूम है। हनुमानगढ़ी में दर्शन के लिए 1 किलोमीटर लंबी लाइन लगी हुई थी। इसके अलावा दशरथ महल-कनक भवन समेत अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं का तांता  लगा रहा। उधर, मणिरामदास छावनी में सुबह रथयात्रा निकालने के बाद 41 दिवसीय अनुष्ठान का आगाज हो गया। इसमें सवा लाख से भी अधिक श्री राम रक्षा स्रोत का जाप होगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!