Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में श्रीराम मंदिर से जुड़ेगा सरयू रिवरफ्रंट, नदी में स्नान के बाद ध्यान-योग कर सकेंगे भक्त

Edited By Updated: 06 Jul, 2025 07:20 AM

ayodhya ram mandir

अयोध्या (एजैंसी): भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में तीर्थांटन और पर्यटन के अनुभव को और खास बनाने के लिए श्री राम मंदिर को सरयू रिवरफ्रंट से जोड़ने की तैयारी जोरों पर है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

अयोध्या (एजैंसी): भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में तीर्थांटन और पर्यटन के अनुभव को और खास बनाने के लिए श्री राम मंदिर को सरयू रिवरफ्रंट से जोड़ने की तैयारी जोरों पर है। सरयू नदी के तट पर बन रहा यह अत्याधुनिक रिवरफ्रंट जल्द ही राम मंदिर के उत्तरी गेट से सीधे जुड़ जाएगा, जिससे भक्त सरयू स्नान के बाद ध्यान, योग और आध्यात्मिक गतिविधियों में हिस्सा ले सकेंगे।

इस परियोजना पर करीब 23.46 करोड़ रुपए की लागत आ रही है और इसका निर्माण कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुडे ने जानकारी दी कि घाट की 100 मीटर लंबी सीढ़ियों पर पत्थर लगाने का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि 24 इंटरप्रिटेशन वाल, शिलालेख और साइनेज भी लगभग तैयार हैं। इसके साथ ही 9 छतरियों के फाऊंडेशन पर काम प्रगति पर है। यह रिवरफ्रंट न केवल सरयू तट की सुंदरता को बढ़ाएगा बल्कि अयोध्या को एक विश्वस्तरीय आध्यात्मिक-पर्यटक स्थल के रूप में स्थापित करने में भी मदद करेगा। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि इसे शीघ्र पूरा कर श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए खोल दिया जाए।

परियोजना की प्रमुख विशेषताएं
सरयू घाट से श्री राम मंदिर तक सीधा संपर्क।
श्रद्धालुओं के लिए स्नान, ध्यान और योग की व्यवस्था।
घाट पर आधुनिक सुविधाएं, इंटरप्रिटेशन वाल और सांस्कृतिक जानकारी।
छतरियों और पारंपरिक वास्तुकला से युक्त भव्यता।
पर्यटकों के लिए सौंदर्य और सुविधाजनक अनुभव।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!