Shri Ram Janmbhoomi : भक्तों और यात्रियों के लिए बड़ी राहत, अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था होगी और कड़ी

Edited By Updated: 19 Feb, 2026 09:55 AM

shri ram janmbhoomi

Shri Ram Janmbhoomi : अयोध्या में स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर और अयोध्या एयरपोर्ट समेत प्रदेश के अन्य अति संवेदनशील धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा को और सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार ने 8.90 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की है। इस बजट...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shri Ram Janmbhoomi : अयोध्या में स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर और अयोध्या एयरपोर्ट समेत प्रदेश के अन्य अति संवेदनशील धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा को और सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार ने 8.90 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की है। इस बजट का उपयोग नवगठित 17 बम निरोधक एवं खोजी दस्ता टीमों को आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराने में किया जाएगा।

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह राशि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर, अयोध्या एयरपोर्ट, विभिन्न मेट्रो प्रतिष्ठानों, रिजर्व बैंक भवन तथा इलाहाबाद उच्च न्यायालय जैसे उच्च सुरक्षा वाले स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से स्वीकृत की गई है।

यह फैसला पुलिस मुख्यालय और उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल के प्रस्ताव पर लिया गया। प्रस्ताव में कहा गया था कि बम निरोधक टीमों को पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप अत्याधुनिक उपकरण दिए जाएं, ताकि किसी भी संभावित विस्फोटक खतरे से प्रभावी तरीके से निपटा जा सके।

स्वीकृत योजना के तहत 17 मैग्निफाइड सर्च किट, 17 टेलीस्कोपिक सर्च मिरर, 17 दूरबीन, 17 कार रिमोट ओपनिंग टूल सेट, 17 थर्मल कटर, 17 रिमोट वायर कटर और 17 टेलीस्कोपिक मैनिपुलेटर खरीदे जाएंगे। इसके अलावा 10 बम निरोधक सूट भी लिए जाएंगे।

कुल खर्च में सबसे बड़ा हिस्सा बम निरोधक सूट पर निर्धारित किया गया है। 10 सूट की अनुमानित लागत लगभग 4.94 करोड़ रुपये रखी गई है। वहीं टेलीस्कोपिक मैनिपुलेटर और सर्च किट जैसे उपकरणों पर भी पर्याप्त राशि व्यय की जाएगी, जिससे सुरक्षा तंत्र को और अधिक सक्षम बनाया जा सके।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!