Banke Bihari mandir Corridor news : बांके बिहारी कॉरिडोर की राह हुई आसान, स्थानीय लोगों ने अपनी इच्छा से शुरू की जमीनों की रजिस्ट्री

Edited By Updated: 21 Feb, 2026 08:40 AM

banke bihari mandir corridor news

विश्व प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर के प्रस्तावित कॉरिडोर प्रोजेक्ट को अब स्थानीय लोगों का भरपूर समर्थन मिलने लगा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और मंदिर क्षेत्र के विकास के लिए लोग खुद आगे आकर अपनी जमीनों और संपत्तियों की रजिस्ट्री शासन के नाम करा...

Banke Bihari Corridor news : विश्व प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर के प्रस्तावित कॉरिडोर प्रोजेक्ट को अब स्थानीय लोगों का भरपूर समर्थन मिलने लगा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और मंदिर क्षेत्र के विकास के लिए लोग खुद आगे आकर अपनी जमीनों और संपत्तियों की रजिस्ट्री शासन के नाम करा रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, कॉरिडोर निर्माण की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए चार अन्य लोगों ने अपनी संपत्तियों का बैनामा सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। यह प्रक्रिया मथुरा के सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में संपन्न हुई।

शुरुआत में कुछ विरोध के बाद, अब स्थानीय निवासी और सेवायत कॉरिडोर के महत्व को समझते हुए सहयोग कर रहे हैं। जिलाधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में भू-अधिग्रहण की प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है। हाल ही में हुई इन चार रजिस्ट्रियों के साथ ही अब कॉरिडोर के लिए अधिग्रहित भूमि का रकबा बढ़ गया है। इससे पहले भी मनीष मिश्रा और गोस्वामी परिवार के सदस्यों ने अपनी जमीनें ठाकुर जी के नाम समर्पित की थीं। कॉरिडोर बनने से बांके बिहारी जी के दर्शन के लिए आने वाले लाखों भक्तों को तंग गलियों और भीड़भाड़ से निजात मिलेगी। यहां बैठने की व्यवस्था, पीने का पानी और आधुनिक सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे।

क्यों खास है यह प्रोजेक्ट ?
वाराणसी के काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर बनने वाला यह प्रोजेक्ट करीब 5 एकड़ में फैला होगा। प्रशासन का लक्ष्य है कि मंदिर की प्राचीन गरिमा को बनाए रखते हुए भक्तों को विश्वस्तरीय सुविधाएं दी जाएं। जो लोग अपनी इच्छा से जमीन दे रहे हैं, उन्हें शासन की ओर से उचित मुआवजा और पुनर्वास योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!