Edited By Jyoti,Updated: 08 Oct, 2022 01:00 PM

रोज़मर्रा के जीवन में हमारे साथ कई तरह की घटनाएं होती हैं। कुछ अच्छी होती हैं कुछ बुरी परंतु इसमें से कौन सी शकुन होते हैं व कौन से अपशकुन इसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। तो आज हम आपको ज्योति शास्त्र में बताए गए ऐसी ही कुछ
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
रोज़मर्रा के जीवन में हमारे साथ कई तरह की घटनाएं होती हैं। कुछ अच्छी होती हैं कुछ बुरी परंतु इसमें से कौन सी शकुन होते हैं व कौन से अपशकुन इसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। तो आज हम आपको ज्योति शास्त्र में बताए गए ऐसी ही कुछ घटनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो जीवन से जुड़े खास संकेत देती हैं। शकुन शास्त्र के मुताबिक पशु-पक्षियों की छठी इंद्री बहुत तेज होती है। ऐसी मान्यता है कि उन्हें भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले ही आभास हो जाता है। और बिल्ली उनमें से एक है। घर में अचानक बिल्ली का आकर रोने लगना, बिल्ली का रास्ता काट देना। ये कोई आम बात नहीं है। आमतौर पर आपने कुत्ते के रोने के बारे में सुना होगा। लेकिन बता दें कि बिल्ली का रोना भी भविष्य के कई संकेत देता है। आज हम आपको बिल्ली से जुड़े शगुन अपशगुन के बारे में बताने जा रहे हैं।

बता दें कि शकुन शास्त्र के अनुसार, अगर अचानक बिल्ली घर के बाहर आकर रोने लगे तो यह बहुत ही अशुभ संकेत होता है। कुत्ते के रोने की तरह ही बिल्ली का रोना भी सही नहीं माना जाता है। बिल्ली का रोना संकेत देता है कि घर के सदस्यों पर कोई बड़ी विपदा आने वाली है। या फिर कोई बड़ी अनहोनी होने वाली है।
आगे आपको बता दें कि शकुन शास्त्र के मुताबिक बिल्ली का बार-बार घर में आना अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि बिल्ली घर में नकारात्मक ऊर्जा लेकर आती है। संत्र-मंत्र की साधना करने वाली बिल्ली को काली शक्ति का प्रतीक माना जाता है।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें
इसके अलावा आपको बताते चलें कि घर में दो बिल्लियों या अधिक बिल्लियों का आपस में लड़ना धनहानि और गृह-क्लेश का संकेत माना जाता है। दो बिल्लियों का बार-बार घर आकर आपस में लड़ना बेहद ही अपशगुन माना जाता है। ऐसे में भगवान से हाथ जोड़कर प्रार्थना करें कि वह सबकुछ ठीक करें।

तो वही शकुन शास्त्र की मानें तो बिल्ली का घर में रखा दूध चुपके से पी जाना भी शुभ संकेत नहीं माना गया है। बता दें कि ये धन नाश होने का संकेत होता है।
इसी के साथ बिल्ली का बाईं तरफ से आकर रास्ता काटना भी अशुभ माना जाता है। अगर बिल्ली आपका बाईं तरफ से आकर रास्ता काट देती है तो समझ जाइए कि आप जिस कार्य के लिए जा रहे हैं उसमें आपको असफलता मिलेगी।
