जानिए कब है देव दिवाली, इस दिन क्या करने से मिलती है देवताओं की कृपा

Edited By Jyoti,Updated: 06 Nov, 2021 06:22 PM

dev diwali 2021

जैसे कि आप सब जानते ही होंगे कि 2021 वर्ष का दिवाली पर्व धूम धाम से कार्तिक मास की अमावस्या तिथि जो वर्ष 04 नवंबर को मनाया गया है। मगर क्या आप जानते हैं अभी एक और दिवाली का पर्व मनाया जाएगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
जैसे कि आप सब जानते ही होंगे कि 2021 वर्ष का दिवाली पर्व धूम धाम से कार्तिक मास की अमावस्या तिथि जो वर्ष 04 नवंबर को मनाया गया है। मगर क्या आप जानते हैं अभी एक और दिवाली का पर्व मनाया जाएगा। जी हां, पंचांग के अनुसार इस बार कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि यानि देव दिवाली का पर्व 19 नवंबर 2021 को मनाया जा रहा है। मान्यताओं के अनुसार इस त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाता जाता है। 

इससे जुड़ी पौराणिक कथाओं के अनुसार इस तिथि पर शिव शंकर ने त्रिपुरासुर नाम के दैत्य को मारा था, जिस कारण इस दिन को त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस जुड़ी अन्य मान्यता के मुताबिक कार्तिक पूर्णिमा पर ही श्री हरि विष्णु ने मत्स्यावतार लिया था। तो वहीं इस दिन सिखों के पहले गुरु नानक देव जी का जन्म हुआ था। इसके अलावा इस दिन का क्या महत्व है, तथा इस दिन का क्या करना चाहिए, इस बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, तो चलिए बिना देर किए हुएजानते हैं कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन से जुड़ी अन्य खास बातें-  

सबसे अधिक आवश्यक होता है इस दिन दीपदान करना। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार इस दिन सभी नदी तीर्थ क्षेत्रों में घाटों और नदियों में दीपदान करना अत्यंत लाभकारी होता है। मान्यताएं हैं कि देव दिवाली के दिन समस्त सभी देवता गंगा नदी के घाट पर आकर दीप जलाकर अपनी प्रसन्नता को दर्शाते हैं। जिस कारण आज भी गंगा स्नान कर दीपदान का महत्व है। माना जाता है इस दिन दीपदान करने से जातक को लंबी आयु प्राप्त होती है। 

इसके अलावा इस दिन तुलसी के पौधे और शालिग्राम की पूजा करने से जिन जातकों की शादी ब्याह में बाधाएं आ रही हो, उनकी शादी में दिक्कत नहीं आती है। इस दिन देश के कई राज्यों में तुलसी विवाह संपन्न करवाया जाता है। इसके अतिरिक्त इस दिन सत्यनाराण भगवान की कथा का श्रवण करना भी अधिक लाभकारी व शुभाकारी होता है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!