आज शाम करें इस मंत्र का जाप, भगवान गणेश देंगे मनचाहा वरदान

Edited By Updated: 24 Jul, 2019 05:30 PM

do this mantra jaap on wednesday evening

हिंदू पंचांग के अनुसार बुधवार का दिन भगवान गणेश की पूजा का दिन माना जाता है। इसके साथ ही इस दिन बुध ग्रह की पूजा भी होती है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
हिंदू पंचांग के अनुसार बुधवार का दिन भगवान गणेश की पूजा का दिन माना जाता है। इसके साथ ही इस दिन बुध ग्रह की पूजा भी होती है। कहते हैं कि अगर किसी की कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति अशुभ हो तो उसे बुधवार के दिन गणपति जी की विशेष पूजा करनी चाहिए। आज हम आपको उनकी एक विशेष मंत्र के बारे में बताएंगे, जिसका जाप शाम के समय करने से आपको लाभ मिलेगा और आपकी हर समस्या का समाधान भी होगा। 
PunjabKesari
मंत्र 
प्रातर्नमामि चतुराननवन्द्यमानमिच्छानुकूलमखिलं च वरं ददानम्।
तं तुन्दिलं द्विरसनाधिपयज्ञसूत्रं पुत्रं विलासचतुरं शिवयो: शिवाय।।
प्रातर्भजाम्यभयदं खलु भक्तशोकदावानलं गणविभुं वरकुञ्जरास्यम्।
अज्ञानकाननविनाशनहव्यवाहमुत्साहवर्धनमहं सुतमीश्वरस्य।।
PunjabKesari, kundli tv
अर्थ- मैं ऐसे देवता का पूजन करता हूं, जिनकी पूजा स्वयं ब्रह्मदेव करते हैं। ऐसे देवता, जो मनोरथ सिद्धि करने वाले हैं, भय दूर करने वाले हैं, शोक का नाश करने वाले हैं, गुणों के नायक हैं, गजमुख हैं, अज्ञान का नाश करने वाले हैं। मैं शिव पुत्र श्री गणेश का सुख-सफलता की कामना से भजन, पूजन और स्मरण करता हूं।

गणेश पूजन
शाम के समय गणपति जी के मंदिर जाएं और शुद्ध देसी घी का दीपक उनके सामने जलाएं। ऊपर लिखे हुए मंत्र का जाप करें।  
PunjabKesari, kundli tv
इसके बाद श्रीगणेश को सिंदूर, चंदन, यज्ञोपवीत, दूर्वा, लड्डू या गुड़ से बनी मिठाई का भोग लगाएं और अंत में उनकी आरती करें। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!