Guruwar ke Niyam: गुरुवार के दिन भूलकर भी न करें यह काम, झेलनी पड़ सकती हैं कई परेशानियां

Edited By Sarita Thapa,Updated: 23 Jan, 2025 10:55 AM

guruwar ke niyam

Guruwar ke Niyam: सनातन धर्म में गुरुवार का दिन श्री हरि को समर्पित होता है। यह दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए बहुत विशेष होता है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और मन की हर इच्छा पूर्ण...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Guruwar ke Niyam: सनातन धर्म में गुरुवार का दिन श्री हरि को समर्पित होता है। यह दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए बहुत विशेष होता है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और मन की हर इच्छा पूर्ण होती है। इस दिन कुछ कामों को करने की मनाही होती है। अगर गलती से हम यह काम कर लेते हैं, तो धन में कमी होने लगती है और घर-परिवार में नकारात्मकता बनी रहती है। तो आइए जानते हैं कि गुरुवार के दिन क्या नहीं करना चाहिए।

PunjabKesari Guruwar ke Niyam

गुरुवार को न करें ये काम

हाथ-पैर के नाखून भी नहीं काटने चाहिए
गुरुवार के दिन हाथ-पैर के नाखून नहीं काटने चाहिए। ऐसा करना अच्छा नहीं माना जाता है। इस दिन नाखून काटने से कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है और सेहत पर भी बुरा असर पड़ने लगता है।

PunjabKesari Guruwar ke Niyam

बाल नहीं धोना चाहिए
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुरुवार के दिन महिलाओं को बाल नहीं धोना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में ग्रहों की स्थिति कमजोर हो जाती है और दांपत्य जीवन में बहुत सारी परेशानियां आने लगती है।  

PunjabKesari Guruwar ke Niyam

कपड़ो को धोने से बचें
गुरुवार के दिन कपड़े नहीं धोने चाहिए न ही नहाते समय साबुन का प्रयोग करना चाहिए। साथ ही इस दिन घर की साफ-सफाई करते समय घर का कबाड़ भी बाहर नहीं निकालना चाहिए। माना जाता है कि आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है।

PunjabKesari Guruwar ke Niyam

केले का सेवन नहीं करना चाहिए
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। इसलिए गुरुवार के दिन केले का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इस दिन केले के पेड़ की पूजा की जाती है।

PunjabKesari Guruwar ke Niyam

पैसों का लेन-देन नहीं करना चाहिए
गुरुवार के दिन धन से जुड़ा किसी तरह का लेन-देन नहीं करना चाहिए। इससे कुंडली में गुरु की स्थिति कमजोर होती है। साथ ही ये भी माना जाता है कि इस दिन धन आदि का लेन-देन करने से दिया हुआ धन कभी वापस नहीं आता। 

PunjabKesari Guruwar ke Niyam

 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!