Haji Ali Dargah News : हाजी अली दरगाह पर दुनिया का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाने का प्रस्ताव

Edited By Updated: 09 Mar, 2026 07:59 AM

haji ali dargah news

मुम्बई (एजैंसी): मुम्बई के वर्ली तट के पास अरब सागर में स्थित ऐतिहासिक हाजी अली दरगाह पर दुनिया का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया है।

मुम्बई (एजैंसी): मुम्बई के वर्ली तट के पास अरब सागर में स्थित ऐतिहासिक हाजी अली दरगाह पर दुनिया का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया है। यह घोषणा रमज़ान के पवित्र महीने के अवसर पर की गई। हाजी अली दरगाह, जो महान सूफी संत पीर हाजी अली शाह बुखारी का मकबरा है, सदियों से धार्मिक सौहार्द और आपसी सम्मान का प्रतीक रही है। यहां हर धर्म, आस्था और संस्कृति से जुड़े लोग आते हैं और अपनी श्रद्धा प्रकट करते हैं। 

पंद्रहवीं सदी का यह ऐतिहासिक मकबरा वर्ली तट से लगभग 500 गज की दूरी पर अरब सागर के बीच एक छोटे से द्वीप पर स्थित है। हाजी अली दरगाह ट्रस्ट और माहिम मखदूम शाह बाबा दरगाह ट्रस्ट के ट्रस्टी सोहेल खंडवानी ने कहा कि ट्रस्ट ने महाराष्ट्र सरकार को इस दरगाह के पास स्थित द्वीप पर दुनिया का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाने का औपचारिक प्रस्ताव दिया है। उनके अनुसार यह परियोजना देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सांझा पहचान की प्रतीक बनेगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!