Inspirational Story: जब एक संत का ताबीज बना राजा की ढाल

Edited By Updated: 18 Apr, 2025 02:50 PM

inspirational story

Inspirational Story: किसी नगर में एक राजा रहते थे। एक दिन विद्वान संत राजा के नगर पहुंचे। राजा संत के पास गए और उन्हें अपने महल में आने के लिए आमंत्रित किया। संत राजा के महल पहुंचे तो राजा ने संत की बहुत सेवा की।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Inspirational Story: किसी नगर में एक राजा रहते थे। एक दिन विद्वान संत राजा के नगर पहुंचे। राजा संत के पास गए और उन्हें अपने महल में आने के लिए आमंत्रित किया। संत राजा के महल पहुंचे तो राजा ने संत की बहुत सेवा की। राजा की सेवा से संत प्रसन्न हुए तथा जाते समय राजा को एक ताबीज देकर गए और उनसे कहा कि जब जीवन में परेशािनयां खत्म नहीं हो रही हों और आपको ऐसा लगे कि सब कुछ खत्म हो गया है तो इस ताबीज में एक कागज पर मंत्र लिखा है, उसे पढ़ लेना। लेकिन उससे पहले यह ताबीज मत खोलना।

PunjabKesari Inspirational Story

राजा ने संत द्वारा दिए गए ताबीज को गले में पहन लिया। कुछ दिन बाद राजा के नगर पर शत्रुओं ने आक्रमण कर दिया। शत्रुओं से राजा की सेना हार गई। राजा अपने प्राण बचाकर जंगल में भाग गया और एक गुफा में छिप गया। उसे गुफा में शत्रु के सैनिकों के कदमों की आवाज सुनाई दी। फिर राजा को लगा कि वह फंस गया है और सब कुछ खत्म हो गया है। विरोधी सैनिक उसे बंदी बना लेंगे।

PunjabKesari Inspirational Story

तभी राजा को संत के ताबीज की याद आई। राजा ने तुरन्त ताबीज खोला और कागज निकाला। उस पर लिखा था यह समय भी कट जाएगा। राजा को यह पढ़कर थोड़ा सुकून मिला। फिर कुछ देर बाद सैनिकों के कदमों की आवाज आनी बंद हो गई। राजा ने गुफा से झांक कर देखा तो सैनिक वहां से काफी दूर चले गए थे। फिर राजा अपने राज्य की तरफ चल दिया और उसके प्राण बच गए थे।

PunjabKesari Inspirational Story

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!