Jagraon Gurdwara Sahib Firing News : जगराओं में गुरुद्वारा साहिब में नकाबपोशों ने की फायरिंग

Edited By Updated: 29 Oct, 2026 08:34 AM

jagraon gurdwara sahib firing news

जगराओं के गांव गगरा के बाद, अब हलवारा क्षेत्र के गांव रजोआना कलां में स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा मंजी साहिब में गोलीबारी की घटना सामने आई है। बुधवार प्रात: करीब 3 बजे मोटरसाइकिल सवार 2 नकाबपोश युवक गुरुद्वारा साहिब में घुस आए और मुख्य प्रशासक संत...

हलवारा/गुरुसर सुधार (लाडी सिद्धू, रविंदर): जगराओं के गांव गगरा के बाद, अब हलवारा क्षेत्र के गांव रजोआना कलां में स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा मंजी साहिब में गोलीबारी की घटना सामने आई है। बुधवार प्रात: करीब 3 बजे मोटरसाइकिल सवार 2 नकाबपोश युवक गुरुद्वारा साहिब में घुस आए और मुख्य प्रशासक संत बाबा बलदेव सिंह के कमरे पर कई गोलियां चलाकर फरार हो गए। घटना के समय बाबा बलदेव सिंह स्नान करने गए हुए थे। 

दोनों हमलावरों ने गुरुद्वारा साहिब के पास एक मोड़ पर मोटरसाइकिल खड़ा किया और फिर अंदर घुसकर गोलीबारी शुरू कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद वे मौके से फरार हो गए। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। सूचना मिलते ही लुधियाना ग्रामीण पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। एस.एस.पी. डॉ. अंकुर गुप्ता और एस.पी. (डी) राजन शर्मा ने कहा कि फॉरैंसिक विशेषज्ञों और साइबर अपराध टीमों की मदद से घटना से संबंधित सबूत जुटाए जा रहे हैं। गुरुद्वारा साहिब और उसके आसपास के सी.सी.टी.वी. फुटेज की जांच की जा रही है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!