Karwa Chauth 2025: अपनी राशि के अनुसार पहनें ये लकी रंग, बढ़ाएं सौभाग्य और प्यार

Edited By Updated: 09 Oct, 2025 09:54 AM

karwa chauth 2025

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ का व्रत पति-पत्नी के बीच प्रेम और अटूट रिश्ते का सबसे बड़ा उत्सव है। ज्योतिष शास्त्र में यह माना जाता है कि इस दिन अपनी राशि के स्वामी ग्रह से संबंधित रंग के वस्त्र धारण करने से पूजा का फल कई गुना बढ़ जाता है और आपको अखंड...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ का व्रत पति-पत्नी के बीच प्रेम और अटूट रिश्ते का सबसे बड़ा उत्सव है। ज्योतिष शास्त्र में यह माना जाता है कि इस दिन अपनी राशि के स्वामी ग्रह से संबंधित रंग के वस्त्र धारण करने से पूजा का फल कई गुना बढ़ जाता है और आपको अखंड सौभाग्य का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। साल 2025 में करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर, शुक्रवार को रखा जाएगा।

मेष : आपके स्वामी ग्रह मंगल हैं, जो साहस और ऊर्जा के प्रतीक हैं। मेष राशि की महिलाओं को इस दिन लाल, सिंदूरी या मरून रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। ये रंग आपके दांपत्य जीवन में जोश, आकर्षण और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाएंगे।

PunjabKesari Karwa Chauth 2025

वृषभ : इस राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं जो प्रेम और सौंदर्य के कारक हैं। वृषभ राशि की महिलाओं के लिए गुलाबी, सफेद या हल्का नीला रंग सर्वोत्तम है। विशेष रूप से गुलाबी रंग प्रेम और सौहार्द लाता है, जिससे वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहती है।

मिथुन: आपके स्वामी ग्रह बुध हैं। मिथुन राशि की महिलाओं को हरा या आसमानी रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। हरा रंग मानसिक शांति देता है और रिश्ते में प्यार बढ़ाता है, जबकि आसमानी रंग विचारों में स्पष्टता लाता है।

कर्क: आपके स्वामी ग्रह मन के कारक चंद्रमा हैं। कर्क राशि की महिलाओं के लिए सफेद, चांदी जैसा या हल्का पीला रंग सौभाग्यशाली होता है। यह रंग आपके मन को शांत रखता है और पति-पत्नी के बीच भावनात्मक मजबूती लाता है।

सिंह : आपके स्वामी ग्रहों के राजा सूर्य देव हैं। सूर्य की ऊर्जा और तेज को बढ़ाने के लिए सिंह राशि की जातकों को नारंगी, सुनहरा या चमकीला लाल रंग धारण करना चाहिए। ये रंग मान-सम्मान और सौभाग्य में वृद्धि करते हैं।

कन्या: आपके स्वामी ग्रह बुध हैं, जो संतुलन और सकारात्मकता के प्रतीक हैं। कन्या राशि की महिलाओं को हरा या हल्के हरे रंग के शेड और क्रीम रंग का चुनाव करना चाहिए। यह रंग मानसिक शांति और रिश्ते में सामंजस्य बनाए रखने में सहायक होता है।

PunjabKesari Karwa Chauth 2025

तुला: इस राशि के स्वामी भी शुक्र हैं। तुला राशि की महिलाओं के लिए नीला, गुलाबी और मैजेंटा जैसे हल्के रंग बहुत शुभ हैं। ये रंग आपके आकर्षण और प्रेम को बढ़ाते हैं, जिससे दांपत्य जीवन में सौभाग्य बढ़ता है।

वृश्चिक: आपके स्वामी ग्रह मंगल हैं। वृश्चिक राशि की महिलाओं को गहरा नारंगी, मरून या गहरा बैंगनी रंग पहनना चाहिए। ये रंग प्रेम के जोश को बनाए रखते हैं और आध्यात्मिक शक्ति भी प्रदान करते हैं।

धनु: आपके स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति हैं, जो ज्ञान और समृद्धि के कारक हैं। इसलिए धनु राशि की महिलाओं के लिए पीला, सुनहरा या केसरिया ग अत्यंत शुभ है। इन रंगों को पहनने से घर में समृद्धि आती है और पति-पत्नी के बीच बेहतर समझ बनती है।

मकर: आपके स्वामी ग्रह न्याय के देवता शनि देव हैं। शनि की कृपा पाने के लिए मकर राशि की महिलाओं के लिए नीला, ग्रे या पीकॉक ग्रीन रंग शुभ है। ये रंग आपके रिश्ते में स्थिरता और दृढ़ता लाते हैं।

कुंभ: आपके स्वामी भी शनि देव हैं। कुंभ राशि की महिलाओं के लिए नीला, आसमानी, बैंगनी या लैवेंडर रंग बहुत शुभ फलदायी होते हैं। ये रंग व्यक्तित्व को निखारते हैं और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनाए रखने में मदद करते हैं।

मीन: आपके स्वामी ग्रह भी देवगुरु बृहस्पति हैं। मीन राशि की महिलाओं के लिए पीला, लेमन येलो या हल्का लाल रंग बहुत शुभ होता है। ये रंग आपके लिए समृद्धि और सौभाग्य लाते हैं, साथ ही भावनात्मक जुड़ाव को गहरा करते हैं।

PunjabKesari Karwa Chauth 2025

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!