Khalsa Sajna Diwas: बर्मिंघम में खालसा पंथ के साजना दिवस को समर्पित नगर कीर्तन निकाला

Edited By Updated: 30 May, 2023 09:18 AM

khalsa sajna diwas

इंगलैंड के बर्मिंघम में खालसा पंथ के 324वें खालसा साजना दिवस को समर्पित एक भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों सिख श्रद्धालुओं और युवाओं

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

बर्मिंघम (सर्बजीत सिंह बनूड़): इंगलैंड के बर्मिंघम में खालसा पंथ के 324वें खालसा साजना दिवस को समर्पित एक भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों सिख श्रद्धालुओं और युवाओं ने भाग लिया। नगर कीर्तन गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया और गुरुद्वारा बाबा के सोहो रोड से पंज प्यारों की अगुवाई में शुरू हुआ। 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

नगर कीर्तन के दौरान विभिन्न गतका दलों ने खालसा परंपरा के अनुसार गतका के करतब दिखाए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा खालिस्तान के झंडे लेकर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। नगर कीर्तन मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा बड़ी संख्या में लंगर के स्टॉल लगाए गए। नगर कीर्तन में सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष कुलवंत सिंह मुथड़ा ने श्रद्धालुओं को खालसा पंथ के साजना दिवस की बधाई दी। 

उन्होंने पंजाब के गुरुघरों में लगातार हो रही बेअदबी पर चिंता जताई और प्रशासकों से उपयुक्त व्यवस्था करने की अपील की। नगर कीर्तन विभिन्न गुरुघरों से गुजरा और वैस्ट ब्रोमविच में गुरुद्वारा श्री गुरु हरि राय साहिब पर समाप्त हुआ जहां दीवान सजाए गए।  नगर कीर्तन में  बलविंदर सिंह ढिल्लों, मुख्तयार सिंह, जतिंदर सिंह, बलविंदर सिंह चाहरू, प्यारा सिंह भोगल, पार्षद गुरदयाल सिंह अटवाल, कुलदीप सिंह देओल आदि कई सिख नेता शामिल हुए।

PunjabKesari kundli

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!