Khatu Shyam Mandir Closing News : 19 घंटे के लिए बंद होंगे खाटूश्याम जी मंदिर के कपाट, जानें दर्शन का नया समय

Edited By Updated: 22 Apr, 2026 08:00 AM

khatu shyam mandir closing news

राजस्थान के सीकर जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध खाटूश्याम मंदिर में आने वाले भक्तों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। मंदिर कमेटी के अनुसार, अमावस्या के बाद बाबा श्याम का विशेष तिलक श्रृंगार किया जाना है जिसमें करीब 19 घंटे का समय लगेगा।

Khatu Shyam Mandir Closing News : राजस्थान के सीकर जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध खाटूश्याम मंदिर में आने वाले भक्तों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। मंदिर कमेटी के अनुसार, अमावस्या के बाद बाबा श्याम का विशेष तिलक श्रृंगार किया जाना है जिसमें करीब 19 घंटे का समय लगेगा। इसके चलते मंदिर के कपाट के थोडे़ समय के लिए बंद किए जाएंगे। मंदिर कमेटी ने इन दिनों में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खास अपील की है कि निर्धारित समय सारिणी को देखते हुए ही मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे। 

दर्शन के समय में बड़ा बदलाव
राजस्थान के सीकर जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध खाटूश्याम मंदिर 23 अप्रैल को विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके चलते 19 घंटे के लिए मंदिर के कपाट बंद रखे जाएंगे। मंदिर के कपाट 22 अप्रैल रात 10 बजे से 23 अप्रैल शाम 5 बजे तक बंद रहेंगे। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यह सूचना पहले ही प्रसारित कर दी है ताकि दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को किसी भी तरह परेशानी का सामना न करना पड़े। 

श्रीश्याम मंदिर कमेटी ने बताया कि बाबा श्याम का भव्य तिलक शृंगार किया जाएगा। यह प्रक्रिया बाबा की सेवा का एक अहम हिस्सा माना गया है। श्रृंगार के दौरान बाबा श्याम के मस्तक पर पवित्र चंदन का लेप किया जाता है और मुख्य पुजारियों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इस पूजा-अर्चना में किसी भी तरह का कोई विघ्न न आएं इसलिए भक्तों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा।  

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!