जानिए, कन्या राशि के लिए कैसा रहेगा 2019

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 30 Dec, 2018 10:30 AM

know how will be your 2019

आने वाला नया साल आपके लिए और आपके परिवार के लिए कैसा होगा यह जानने की उत्सुकता प्रत्येक व्यक्ति को होती है। पंजाब केसरी चन्द्र राशि के आधार पर आपको यह बताने की कोशिश कर रहा है कि आने वाला साल आपके लिए कैसा होगा।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
आने वाला नया साल आपके लिए और आपके परिवार के लिए कैसा होगा यह जानने की उत्सुकता प्रत्येक व्यक्ति को होती है। पंजाब केसरी चन्द्र राशि के आधार पर आपको यह बताने की कोशिश कर रहा है कि आने वाला साल आपके लिए कैसा होगा। आमतौर पर राशि की गणना सूर्य और चन्द्र राशि के आधार पर होती है लेकिन भारतीय पराशर ज्योतिष में चन्द्र राशि को ही मान्यता है और जातक का नाम भी चन्द्र राशि के आधार पर ही तय होता है। यदि आपका नाम टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो से शुरू होता है तो आपकी चन्द्र राशि कन्या है। कन्या राशि के लिए आने वाला साल कुछ ऐसा रहेगा।
PunjabKesari
जनवरी
बनते कामों में विध्न बाधांए उत्पन्न होंगी। क्रोध पर कंट्रोल रखना ज्यादा हितकर रहेगा। आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे लेकिन खर्चा संभल कर करें। घर में खुशी का माहौल रहेगा। सेहत का थोड़ा ध्यान रखें।

फरवरी
संघर्ष के बाद धन लाभ होंगे। व्यर्थ के कामों में न पड़कर लक्ष्य की ओर ध्यान लगाएं। पेट और आंखों से संबंधित रोग हो सकते हैं। धन लाभ के बहुत सारे अवसर मिलेंगे, सोची हुई योजनाओं से लाभ होगा। शुभ कार्यों में खर्च होगा। प्रेम के नज़रिए से देखें तो ख़ुशियों से भरा रहेगा सारा महीना।
PunjabKesari
मार्च
व्यवसाय की स्थिती मध्यम रहेगी। बेकार की भागदौड़ के बाद उम्मीद से अधिक लाभ होगा। परिवार में कुछ निजी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य ढीला रहेगा। गुप्त चिंताएं बनी रहेंगी, किसी अपने से बात करके समस्याओं का अंत किया जा सकता है।

अप्रैल
पारिवारिक परेशानी और घरेलू उलझनों के बाद समय अच्छा रहेगा। मन की इच्छाएं पूरी होंगी। शुभ कार्यों में व्यस्तताओं के बावजूद संतान के विशेष सहयोग से आय के साधन बनेंगे। सोच-समझकर क़दम बढ़ाने की ज़रूरत है।

मई
कड़े परिश्रम एवं भागदौड़ से किसी विशेष काम में सफलता मिलेगी। अधिक खर्च से मानसिक तनाव होगा। पारिवारिक एवं आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में उथल-पुथल से बचने के लिए दिल की बजाय दिमाग का इस्तेमाल करें।
PunjabKesari
जून
आय कम व खर्च अधिक होगा। स्वभाव से थोड़ा नरम रहें अन्यथा बनते कामों में विध्न उत्पन्न होंगे। घरेलू उलझनों के कारण मन परेशान रहेगा। इसका बुरा असर सेहत पर पड़ सकता है। आज का काम कल पर मत टालें।

जुलाई
कार्य व्यवसाय के लिए नई योजनाएं बनाएं। कुछ बिगड़े काम बनेंगे। हाई क्लास लोगों के साथ सम्पर्क बनेंगे। घर-परिवार में मंगल कार्य का आयोजन होने के संकेत हैं। मान-सम्मान में वृद्धि एवं धन लाभ के चांस बनेंगे परंतु खर्च भी बढ़ेंगे।
PunjabKesari
अगस्त
व्यवसाय में संघर्ष एवं कठिन हालात के बावजूद निर्वाह योग्य आमदन के साधन बनते रहेंगे। लेन-देन में सावधानी बरतें। किसी के साथ भी वाद-विवाद करने से बचें। मनमौजी न बनें, परेशानी में पड़ सकते हैं। शिव उपासना करना कल्याणकारी होगा।

सितम्बर
मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि एवं नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। धन प्राप्त करने के मार्ग बनेंगे। क्रोध की अधिकता रहेगी, खुद पर कंट्रोल रखें। छुपे हुए दुश्मनों से सावधान रहें। परिवार में मन-मुटाव की स्थिती खत्म होगी।

अक्तूबर
पारिवारिक चिंता रहेगी, जिस वजह से आप झुंझलाहट और बेचैनी महसूस करेंगे। स्वभाव से थोड़ा नरम रहें । धर्म-कर्म के कामों में रूचि एवं शुभ कार्यों पर धन का खर्च अधिक होगा। श्री दुर्गा कवच का पाठ करना शुभ होगा।
PunjabKesari
नवम्बर
इस मास में मिश्रित प्रभाव होंगे। धन लाभ साधारण, परिश्रम व दौड़ धूप अधिक रहेगी। दाम्पत्य जीवन में सुखद माहौल के बावजूद आर्थिक समस्या के कारण परेशानी होगी। निकट बंधु द्वारा धोखे मिलने के योग हैं, सावधानी बरतें।  श्री दुर्गा सप्तशति का पाठ करना शुभ होगा।

दिसम्बर
कुछ सोची योजनाओं में सफलता प्राप्त होगी। धन लाभ एवं वाहन आदि का सुख मिलेगा। धन का खर्च व्यर्थ के कामों पर होगा। रोमांटिक ज़िन्दगी में बदलाव होगा। तली-भुनी चीज़ों से दूर रहें। श्री हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ होगा।
अपने आलसपन को दूर भगाने के लिए करें ये टोटका (Video)

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!