लव राशिफल 27 अगस्त- दिल चुरा लिया मैंने इकरार करके

Edited By Updated: 27 Aug, 2021 07:37 AM

love rashifal

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज साथी के प्यार भरे शब्दों से दिन का शुभ आरंभ होगा। रात को कहीं नाइट आउट के लिए

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज साथी के प्यार भरे शब्दों से दिन का शुभ आरंभ होगा। रात को कहीं नाइट आउट के लिए जाएंगे। सिंगल को प्रेम प्रपोजल मिलेगा।
उपाय- शुक्र ग्रह की पूजा करें।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज साथी के साथ मिलकर भविष्य को लेकर योजनाएं बनाएंगे। लव लाइफ में सुखद अनुभव होगा। सिंगल किसी के प्रेम में पागल हो सकते हैं।
उपाय- सफेद गाय को रोटी खिलाएं।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज इंटिमेसी को लेकर कपल्स में कहासुनी हो सकती है। स्वच्छता का ध्यान रखें। सिंगल फलर्टिंग करके टाइम पास करेंगे।
उपाय- साथी को परफ्यूम भेंट करें।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज का सुहाना दिन आपके लिए कोई बहुत बड़ी सौगात लाने वाला है। बंद आंखों से देखे गए सपने सच होने का समय आ गया है।
उपाय- गौ माता की पूजा करें।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज लव लाइफ को एंजॉय करने के नए-नए तरीके अपनाएंगे। जिससे दोनों एक-दूसरे के क्लोज आएंगे।
उपाय- चांदी की कोई भी वस्तु पहनें।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज आपके प्यार के चर्चेे मशहूर होंगे। सिंगल किसी को दिल दे बैठेंगे। दंपत्ति परिवार के साथ हॉलिडे पर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे।
उपाय- चावल का दान करें।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज साथी दिल खोलकर आप पर प्यार लुटाएंगे। पागल आशीक की तरह दिवानगी की सभी हदें पार करेंगे। सिंगल के प्रेम संबंधों का आरंभ हो सकता है।
उपाय- सफेद चंदन का तिलक लगाएं।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) साथी के साथ प्यार भरी बातें होंगी, मीठे पल व्यतित करेंगे।  सिंगल दिन भर काम में व्यस्त रहेंगे लेकिन शाम को अकेलापन सताएगा।
उपाय- साथी को किसी भी वस्त्र का उपहार दें।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज छोटी यात्रा पर जाना हो सकता है, एक-दूसरे के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताएंगे। जिससे आपके रिश्ते में अंतरंगता और प्यार बनाए रखने में मदद मिलेगी।
उपाय- दही से स्नान करें।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज साथी से दूरी बनी रहेगी लेकिन फेसबुक और इंस्टाग्राम पर प्यार भरी बातें रोमांचित करेंगी। सिंगल ऐसे जीवनसाथी की तलाश में रहेंगे जो उन्हें बहुत प्यार करे।
उपाय- साथी को इत्र भेंट करें।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज लव लाइफ को लेकर थोड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। गुप्त रोग परेशान करेंगे। सिंगल अपनी पूरी जिंदगी साथी को समर्पित कर देंगे।
उपाय- जरूरतमंद लोगों को सफेद वस्तुएं दान करें।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) साथी काफी रोमांटिक रहेंगे। लव लाइफ को पूरी शिद्दत के साथ निभाएंगे। प्यार में धोखा खाए जातको को ईमानदार और सच्चा साथी मिलेगा, लव स्टोरी का आरंभ होगा।
उपाय- ब्राह्मण को जनेऊ का दान करें।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!