लव राशिफल 26 मार्च- तेरी मोहब्बत से सांसे मिली है सदा रहना मेरे करीब होके

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 26 Mar, 2023 07:17 AM

love rashifal

आज पार्टनर के साथ अपने दिल की बात करके मन के बोझ को हल्का करेंगे। सिंगल पब्लिक प्लेस

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज पार्टनर के साथ अपने दिल की बात करके मन के बोझ को हल्का करेंगे। सिंगल पब्लिक प्लेस में किसी के लिए प्यार महसूस कर सकते हैं।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज सारे काम छोड़कर अपनी प्राथमिकता सिर्फ पार्टनर को ही देंगे। ये पल बहुत ही यादगार होंगे। सिंगल न चाहते हुए भी किसी के प्यार में पड़ जाएंगे।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज काम की व्यस्तता के कारण पार्टनर से मिलने का मौका नहीं मिलेगा। साथी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। सिंगल क्रश के साथ घूमने का प्लान बनाएंगे।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज साथी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है लेकिन आप अपने प्रेम के साथ सारी लड़ाई को सुलझा लेंगे। सिंगल क्रश से मिलने के बहाने करेंगे।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज पार्टनर के साथ एकांत में समय बिताकर, ऐसा लगेगा मानों संसार की सारी खुशियां नसीब हो गई हों। सिंगल का मन एक्स को पाने के लिए फिर से विचलित हो सकता है।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज आपका मन बस रोमांस करने को करेगा लेकिन साथी के इंकार के बाद मन थोड़ा सा दुखी हो सकता है। सिंगल अपने क्रश को इम्प्रेस करने के लिए प्लान बनाएंगे।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज प्यार के मामले में दिन थोड़ा सा फीका रह सकता है। बहुत कोशिशों के बाद भी साथी के साथ रोमांस करने का मौका नहीं मिलेगा। सिंगल सोलो ट्रिप पर जाने का प्लान बनाएंगे।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज रोमांटिक जीवन से रुकावटों को दूर करने के लिए पार्टनर के साथ कहीं दूर मनपसंद जगह पर जाएंगे। सिंगल अपने एक तरफा प्यार के पीछे पागल हुए फिरेंगे।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज पार्टनर के साथ अपनी मन की बात करके कुछ अलग सा अनुभव करेंगे। लव लाइफ मजेदार रहेगी। सिंगल क्रश के सामने अपने मन की बात बोलने में थोड़ा सा घबराएंगे।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज काम से फ्री होकर साथी आपके लिए समय निकालेंगे और अपने प्यार का अहसास करवाएंगे। सिंगल साथी की तलाश में व्याकुल हो सकते हैं।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज प्रेम जीवन की समस्याओं को सुलझाने के लिए सूझबूझ से काम लेंगे, तभी सफलता मिलेगी। सिंगल की जिंदगी में पुराना प्रेम फिर से दस्तक दे सकता है।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज अपने सोलमेट पर अपने से भी ज्यादा विश्वास करना भारी पड़ सकता है। सिंगल क्रश से अपनी मन की बात कहने में देरी न करें वरना पछताना पड़ सकता है। 

PunjabKesari kundli
 

Related Story

IPL
Gujarat Titans

Chennai Super Kings

Match will be start at 23 May,2023 07:30 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!