Edited By Sarita Thapa,Updated: 23 Aug, 2026 04:51 AM

आज साथी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है, जिसका असर दोनों के रिश्ते में देखने को मिलेगा। सिंगल क्रश को इंप्रेस करने के लिए अपनी लुक चेंज करेंगे।
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज साथी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है, जिसका असर दोनों के रिश्ते में देखने को मिलेगा। सिंगल क्रश को इंप्रेस करने के लिए अपनी लुक चेंज करेंगे।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज लव लाइफ में रोमांस की बहार छाई रहेगी। साथी आपको खुश करने के लिए कोई तोहफा दे सकते हैं। सिंगल क्रश को अपने दिल की बात बताने के लिए दोस्तों का सहारा लेंगे।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) जो लोग रिलेशन में हैं, वो साथी के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं। अन्य की लव लाइफ में रोमांस बनी रहेगा। सिंगल का दिल क्रश को किसी ओर के साथ देखकर उदास हो जाएगा।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज साथी आपके साथ रोमांस करने के लिए किसी रोमांटिक जगह पर जाने का प्लान बना सकते हैं, दोनों इस पल को एन्जॉय करने के लिए एक्साइटेड रहेंगे। सिंगल एक तरफा आशिक बने रहेंगे।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज का दिन थोड़ा मिलाजुला रहने वाला है। साथी किसी तीसरे की बातों में आकर आप पर शक कर सकते हैं, जिससे दोनों के बीच दूरी बढ़ सकती है। सिंगल एक्स की यादों में खोए रहेंगे।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज साथी अपने रिश्ते को पहले ओर मजबूत और गहरा करने के लिए इंटिमेसी का सहारा लेंगे। अन्य साथी के साथ मूवी डेट पर जाने का प्लान बनाएंगे। सिंग क्रश को दूर से ही देखकर खुश रहेंगे।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज का दिन रोमांस से भरा रहने वाला है। साथी आपको अपने प्यार में मदहोश करने के लिए कुछ नया ट्राई करेंगे। सिंगल घरवालों की पसंद से शादी करने के लिए मान जाएंगे।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज का दिन बहुत अच्छा और रोमांटिक रहने वाला है। साथी आपको अपने करीब लानवे के लिए कोई न कोई बहाना बनाएंगे। सिंगल क्रश को किसी ओर के साथ हंस-हंस कर बात करता देखकर जलन महसूस करेंगे।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) जो लोग रिलेशन में हैं, वो अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के किसी विशेष विषय पर चर्चा कर सकते हैं। शादीशुदा लोग हनीमून पर विदेश जाने का प्लान बनाएंगे। क्रश धीरे-धीरे सिंगल की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज साथी बहुत बिजी रहेंगे, जिस कारण वो आपके साथ समय नहीं बिता पाएंगे। अन्य अपनी लव लाइफ में रोमांस के कुछ नए रंग भरने की कोशिश करेंगे। क्रश सिंगल के प्यार को समझने का प्यास करेंगे।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज साथी आपके साथ बैठकर दोनों के रिश्ते में आई दूरी को हल करने का प्रयास करेंगे। अन्य साथी के साथ रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। सिंगल क्रश को मुस्कुराता हुआ देखकर फिर से उनके प्यार में पड़ जाएंगे।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज साथी को आपकी कही हुई कोई बात बुरी लग सकती है, अपने रिश्ते में प्यार ओर भरोसा बनाए रखने के लिए अपनी वाणी में थोड़ा सुधार करें। सिंगल की लाइफ में किसी खास की एंट्री हो सकती है।