Maa Kalyani Devi mandir: महाकुंभ स्नान करने जा रहे हैं, तो करना न भूले माता के इस मंदिर के दर्शन

Edited By Updated: 08 Jan, 2025 04:15 PM

maa kalyani devi mandir

Maa Kalyani Devi mandir: बहुत जल्द ही भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक प्रयागराज में महाकुंभ मेले का आयोजन होने जा रहा है। महाकुंभ में बहुत दूर-दूर से लाखों की संख्या में डुबकी लगाने के लिए आते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Maa Kalyani Devi mandir: बहुत जल्द ही भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक प्रयागराज में महाकुंभ मेले का आयोजन होने जा रहा है। महाकुंभ में बहुत दूर-दूर से लाखों की संख्या में डुबकी लगाने के लिए आते हैं। माना जाता है कि यहां पर जो भी स्नान करता है। उसे महा पुण्य की प्राप्ति होती है और सभी कष्टों से छुटकारा मिलता है। इस दौरान एक अद्भुत मंदिर है, जिसके दर्शन श्रद्धालुओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि महाकुंभ स्नान के बाद इस मंदिर के दर्शन करने से शुभ फलों का प्राप्ति होती है। तो आइए जानते हैं कि इस मंदिर के बारे में-

PunjabKesari Maa Kalyani Devi mandir

मंदिर से जुड़ी खास बातें
प्रयागराज में स्थिति माता कल्याणी देवी का यह मंदिर बहुत ही प्राचीन माना जाता है। यहां स्थित प्रतिमा 7 वीं शताब्दी की है। इस मंदिर का जीर्णोद्धार 1892 में किया गया था। मान्यता है कि महर्षि याज्ञवल्क्य ने इस जगह पर अपनी साधना और तपस्या की थी। इसके साथ ही मां कल्याणी की 32 अंगुल की प्रतिमा यहां स्थापित की गई थी। इसके अलावा यहां पर स्थित माता की मूर्ति एक शिला से बनी हुई है। महाकुंभ के दौरान माता कल्याणी देवी के दर्शन के लिए लोग बहुत दूर-दूर से आते हैं।

PunjabKesari Maa Kalyani Devi mandir

मां कल्याणी देवी का महत्व
मां कल्याणी देवी को आद्याशक्ति का रूप माना जाता है। माता का यह मंदिर न केवल धार्मिक बल्कि आध्यात्मिक शक्ति का भी केंद्र माना जाता है। इस मंदिर के बारे में कहां जाता है कि जो लोग सच्चे में से इस मंदिर के दर्शन करने आते हैं। उनके मन की हर इच्छा पूरी होती है। लोग इस मंदिर में बहुत ही श्रद्धा-भाव के साथ दर्शन के लिए आते हैं। वैसे तो यहां लोगों की भीड़ लगी होती है लेकिन नवरात्रि और महाकुंभ के दौरान इस मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा होता है। लोग महाकुंभ स्नान के बाद अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए इस मंदिर के दर्शन जरूर करते हैं।

PunjabKesari Maa Kalyani Devi mandir 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!