Mahatma Gandhi story: विचार करें, महात्मा गांधी क्या वाकई जगत के बापू थे

Edited By Updated: 28 Dec, 2022 10:40 AM

mahatma gandhi story

यह उन दिनों की बात है, जब गांधी जी साबरमती आश्रम में रहा करते थे। आश्रम के अपने नियम थे, जिनका पालन निर्बाध गति से चला करता था।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mahatma Gandhi story: यह उन दिनों की बात है, जब गांधी जी साबरमती आश्रम में रहा करते थे। आश्रम के अपने नियम थे, जिनका पालन निर्बाध गति से चला करता था। आश्रम की व्यवस्था चाक-चौबंद थी और सुरक्षा के सारे बंदोबस्त थे। इसके बावजूद एक रात कोई चोर आश्रम में घुस आया। आश्रम में हर समय ही कोई न कोई जागा ही रहता था, तो चोर को फौरन ही पकड़ लिया गया। आश्रम के व्यवस्थापक ने रात में गांधी जी को परेशान करना उचित न समझा। सुबह जब गांधी जी नाश्ता कर सब कामों का जायजा लेने बैठे, तब उन्हें उस चोर की जानकारी दी गई।

PunjabKesari Mahatma Gandhi story

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

गांधी जी ने तुरन्त ही उस चोर से मिलने की इच्छा प्रकट की। जब तक चोर लाया गया, तब तक गांधी जी ने यह विचार कर लिया कि आश्रम की सुरक्षा व्यवस्था से सभी परिचित हैं, तब भी यदि कोई व्यक्ति यहां चोरी करने की नीयत से घुस आया, तो शायद वह बहुत ही जरूरतमंद होगा।

PunjabKesari Mahatma Gandhi story

इसी समय आश्रम के व्यवस्थापक चोर को लेकर उपस्थित हुए। गांधी जी ने चोर की तरफ देखा, सूखा चेहरा, उजड़ा तन-मन, घोर दरिद्रता की मूर्ति सामने खड़ी थी। बिना क्षण गंवाए गांधी जी ने उससे पूछा- ‘बेटा, तुमने नाश्ता किया?’

गांधी जी की बात सुनकर वह चोर रो पड़ा और बापू कहता हुआ उनके चरणों में गिर पड़ा। वास्तव में भूख से मजबूर होकर ही वह चोरी करने निकला था। गांधी जी ने सबसे पहले उसे नाश्ता कराया।

PunjabKesari Mahatma Gandhi story

आश्रम के सभी लोग इस घटना से हतप्रभ रह गए। व्यवस्थापक ने कहा कि बापू, हम तो उसे चोर मानकर चल रहे थे, इसीलिए हमारे मन में आया ही नहीं कि इसे भूख लगी होगी। हमने तो यह माना कि यह केवल दंड पाने का अधिकारी है, पर आपने उसमें भी इंसान देख लिया, इंसान का दुख देख लिया। आप वाकई जगत के बापू हैं।
PunjabKesari Mahatma Gandhi story

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!