Market Astrology (4 फरवरी से 10 फरवरी तक): आने वाले सप्ताह में सितारों का मार्कीट पर प्रभाव

Edited By Updated: 04 Feb, 2026 10:01 AM

market astrology

Market Astrology: आलोच्य सप्ताह (4 फरवरी से 10 फरवरी तक) के दौरान शुक्र राशि बदलकर कुंभ राशि पर दाखिल होता है। यूरेनस मार्गी होता है तथा बुध पश्चिम में उदय होता है। पिछले सप्ताह के आखिरी दिन रात को बुध ने जो कुंभ राशि पर प्रवेश किया था, उसका असर भी...

Market Astrology: आलोच्य सप्ताह (4 फरवरी से 10 फरवरी तक) के दौरान शुक्र राशि बदलकर कुंभ राशि पर दाखिल होता है। यूरेनस मार्गी होता है तथा बुध पश्चिम में उदय होता है। पिछले सप्ताह के आखिरी दिन रात को बुध ने जो कुंभ राशि पर प्रवेश किया था, उसका असर भी अधिकांश मार्कीटों पर आलोच्य सप्ताह के पहले दिन पड़ने की आशा है। इनके अतिरिक्त सूर्य-बुध भी नक्षत्र पर अपनी स्थिति चेंज करते हैं। इस तरह टूटते-बनते ग्रह योगों को स्टडी करने तथा अन्य आवश्यक पहलुओं को देखने से मालूम देता है कि यह सप्ताह बड़ा इंपोर्टैंट होगा, क्योंकि इसमें जहां जोरदार उठा-पटक होगी वहीं काम करने के अच्छे मौके भी मिलेंगे।

इस सप्ताह में 4, 6 तथा 9 फरवरी खास दिन। तीनों दिन एक तरफे झटके आने की आशा है-तीनों दिन किसी अच्छे मौके पर लगे एक तरफे फायदा दे जाएंगे। नोट करें कि 6 फरवरी वाला असर आगे भी कुछ दिन चल सकता है।

तेल सोया, तेल मूंगफली, सरसों, अलसी, तोरिया, तिल, तेल बिनौला, अरंडी, खल, सींगदाना, मेंथा, पिपरामैंट, अन्य तेल पदार्थों एवं वनस्पति इत्यादि में 4 फरवरी वाला असर 5 फरवरी को भी बना रहेगा। 6 फरवरी वाला रुख 10 फरवरी तक चलेगा, बीच में 9 फरवरी को भी एक तरफा झटका आएगा। कॉटन, पटसन, रुई, कपास, सन्न, सूत, सिल्क, स्टैपल, ऊनी, सूती, रेशमी कपड़े तथा यार्न इत्यादि में जनरल रुझान मजबूती का रहेगा, अलबत्ता 9 फरवरी के रुख पर नजर रखें। शेयर मार्कीट में 4, 6 तथा 9 फरवरी तीनों दिनों के लिए किसी अच्छे मौके पर लगे एक तरफे लाभ दे सकते हैं।

सोना, चांदी, हीरे, जवाहरात, बहुमूल्य पत्थरों, बहुमूल्य धातुओं में 4 फरवरी वाला रुझान 5 फरवरी को भी बना रहेगा। 6 फरवरी को बेशक तेजी दिखती है फिर भी 6 फरवरी के रुख को देखकर सप्ताहांत तक काम करें। बीच में 9 फरवरी को भी झटका के साथ बाजार एक तरफ चल सकता है। गुड़, चीनी, शक्कर तथा अन्य मीठी रसदार वस्तुओं तथा मिश्री इत्यादि में 4 तारीख को तेजी रहने पर 5 को भी तेजी रहेगी, फिर 6 फरवरी को जो रुख भी बन गया, ख्याल है कि वही रुख आगे जारी रहेगा, बीच में 9 फरवरी खास दिन समझें।

गेहूं, गवारा, मटर, मक्की, चने, जौ, बाजरा, अरहर, मूंग, मास तथा अन्य अनाज पदार्थों एवं दालों इत्यादि में 4, 6, 9 फरवरी के मार्कीट रुख पर नजर रखें। हाजिर मार्कीट में 4, 5 फरवरी को ग्राहकी तथा खरीदारी का जोर रहेगा, 6 फरवरी को यदि तेजी दिखे तो फिर आगे तेजी का काम करें। बीच में 9 तारीख को जोरदार उथल-पुथल होगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!