Masik Rashifal Monthly Horoscope December 2025: दिसंबर में इन राशियों के हाथ में लगने वाला है खुशियों का जैकपॉट, विरोधी चारों खाने चित्त होंगे

Edited By Updated: 29 Nov, 2025 02:04 PM

masik rashifal monthly horoscope december 2025

Masik Rashifal Monthly Horoscope December 2025 : दिसंबर महीने के साथ ही 2025 का यह अंतिम महीना ग्रह नक्षत्र की दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है और कई ग्रहों का गोचर कुछ राशियों का सितारा बुलंद करने वाला है यानी इन राशियों के हाथ में खुशियों का जैकपॉट...

Masik Rashifal Monthly Horoscope December 2025 : दिसंबर महीने के साथ ही 2025 का यह अंतिम महीना ग्रह नक्षत्र की दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है और कई ग्रहों का गोचर कुछ राशियों का सितारा बुलंद करने वाला है यानी इन राशियों के हाथ में खुशियों का जैकपॉट लगने वाला है। आप यह भी कह सकते हैं कि भाग्य का खजाना इन राशियों के हाथ में आने वाला है क्योंकि दिसंबर महीने में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन हो रहा है और कई ग्रह अपना नक्षत्र बदलकर अपना पूरा जलवा दिखाने वाले हैं। एक तरह से दिसंबर महीना साल 2025 का ज्योतिष की दृष्टि से सबसे बेहतरीन और सबसे महत्वपूर्ण महीना साबित होने वाला है। इस महीने 4 बड़े ग्रह अपनी चाल बदलकर कई राशियों को जबरदस्त तोहफा देने वाले हैं। अब जिन राशियों के हाथ में खुशियों का जैकपॉट लगेगा। भाग्य का खजाना खुलेगा, जानते हैं।

दिसंबर महीने में सबसे पहले तो 6 दिसंबर को बुद्ध अपनी चाल बदल कर मंगल की वृश्चिक राशि में आ जाएंगे और इसके एक दिन बाद 7 दिसंबर को मंगल अपनी चाल बदलेंगे और वह देवगुरु बृहस्पति की धनु राशि में आ जाएंगे। यह देवगुरु बृहस्पति और मंगल आमने-सामने 150 डिग्री पर होंगे और षडाष्टक योग बनाएंगे। 16 दिसम्बर को सूर्य अपनी चाल बदलेंगे और वह देवगुरु बृहस्पति की धनु राशि में आ जाएंगे। 20 दिसंबर को शुक्र भी धनु राशि में आ जाएंगे और यहां मंगल सूर्य और शुक्र का त्रिग्रही योग बनेगा। जिसे ज्योतिष में बहुत ही शुभ माना जाता है। मंगल और सूर्य एक साथ मिलकर आदित्य मंगल राज योग बनेंगे। जबकि शुक्र और सूर्य एक साथ मिलकर शुक्र आदित्य राजयोग बनाएंगे। 29 दिसंबर को बुध ग्रह भी धनु राशि में आ जाएंगे यानी ग्रहों का परिवर्तन 31 दिसंबर तक अपना जलवा दिखाएंगे और कई राशि वालों को जबरदस्त सरप्राइज भी देगा।

इस तरह दिसंबर महीने में ग्रहों की चाल से जिन राशियों का भाग्य बदलने वाला है। उनमें पहले भाग्यशाली राशि वृषभ राशि है। वृषभ राशि वालों के कई अटके हुए काम अब रॉकेट के रफ्तार से आगे बढ़ते चले जाएंगे। अगर कोई कर्ज के बोझ से आप दबे हैं तो कर्ज मुक्ति का रास्ता भी निकलेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। इनकम के नए साधन बनेंगे। बिजनेस को आगे बढ़ाने में आप कामयाब रहेंगे और आपके लव लाइफ भी बेहतर होती चली जाएगी।

दूसरी भाग्यशाली राशि कर्क राशि है और देवगुरु बृहस्पति, बुध, शुक्र और सूर्य की कृपा से कर्क राशि वालों के हाथ में एक तरह से भाग्य का खजाना लगने वाला है। आपका संघर्ष रंग लाएगा। प्रमोशन के रास्ते बनेंगे। विदेश से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।आपकी प्रतिभा निखर कर सामने आएगी। समाज में आपका स्टेटस बढ़ेगा कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको सफलता मिलेगी और पैतृक संपत्ति का लाभ मिलने के योग भी बनते दिखाई दे रहे हैं। आप कोई नया वाहन भी खरीद सकते हैं। संतान पक्ष से भी कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।

तीसरी भाग्यशाली राशि सिंह राशि है और सिंह राशि पर कई ग्रहों की कृपा बरसने वाली है। हालांकि शनि की ढैया भी सिंह राशि पर चल रही है लेकिन आपको अचानक धन लाभ होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। आपको अपने करियर में कोई बड़ी उपलब्धि भी हासिल हो सकती है या नई नौकरी का भी प्रस्ताव मिल सकता है। मां लक्ष्मी की आप पर कृपा बनी रहेगी। विदेश जाने की कोई फाइल लगाई है तो अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। अगर आप बिजनेस करते हैं तो कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है या पुराने क्लाइंट आपके पास लौट सकते हैं। अगर कोई पुरानी इन्वेस्टमेंट कर रखी है तो उसका भी आपको इस महीने जबरदस्त लाभ हो सकता है।

चौथी भाग्यशाली राशि तुला राशि है और तुला राशि वालों के लिए एक साथ कई ग्रह मेहरबान रहने वाले हैं। आप असंभव दिखने वाले कई कार्य भी भी इस महीने संभव कर दिखाएंगे। इस साल आपने अब तक जो मेहनत की है। उसका पूरा फल लाभ आपको दिसंबर महीने में मिलने वाला है। आपका सोशल स्टेटस भी बढ़ेगा। कोर्ट-कचहरी में भी आपको राहत मिलेगी। पैतृक संपत्ति को लेकर अगर कोई विवाद चल रहा है तो वह भी सुलझ जाएगा। प्रेम और रोमांस के आपको मौके मिलेंगे और आपकी लव लाइफ बेहतर होगी।इनकम का कोई नया साधन भी बनेगा। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती चली जाएगी।

पांचवी भाग्यशाली राशि धनु राशि है। धनु राशि में इस महीने कई महत्वपूर्ण ग्रह इकट्ठे होकर अलग-अलग राजयोग बनाएंगे। इससे धनु राशि वालों को पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बेहतरीन नतीजे देखने को मिलेंगे। करियर में आगे बढ़ाने के मौके मिलेंगे। अपनी प्रतिभा दिखाने का भी आपको मौका मिलेगा और आपकी प्रतिभा का डंका भी बजेगा। बुजुर्गों का आप पर आशीर्वाद बना रहेगा। लव लाइफ में बेहतरी होगी या अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं। नया घर भी खरीदने का सपना आपका पूरा हो सकता है। विदेश जाने की अगर आप कोशिशें कर रहे हैं तो इस महीने आपको गुड न्यूज़ सुनने को मिल सकती है।

छठी भाग्यशाली राशि कुंभ राशि है। कुंभ राशि वालों के लिए तो यह महीना खुशियों का पैगाम लेकर आ रहा है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से नई गाड़ी खरीद सकते हैं। किसी भी प्रोजेक्ट में निवेश करने के लिए समय बढ़िया है। कहीं घूमने-फिरने का कार्यक्रम भी बना सकते हैं। पुरानी इन्वेस्टमेंट से भी आपको काफी लाभ हो सकता है और सबसे बड़ी बात यह है कि आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और आप अपने आप को बहुत कॉन्फिडेंट और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपके विरोधी चारों खाने चित्त होंगे।

गुरमीत बेदी
9418033344

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!