Motivational Concept: चिंता नहीं चिंतन कीजिए

Edited By Jyoti,Updated: 25 Sep, 2022 02:41 PM

motivational concept in hindi

भारत वर्ष में सम्राट समुद्रगुप्त प्रतापी सम्राट हुए थे लेकिन चिंताओं से वह भी नहीं बच सके। चिंताओं का चिंतन करने के लिए वह एक दिन वन की ओर निकल पड़े। वह रथ पर थे, तभी उन्हें एक बांसुरी की आवाज सुनाई दी। मीठी आवाज सुनकर उन्होंने सारथी

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
भारत वर्ष में सम्राट समुद्रगुप्त प्रतापी सम्राट हुए थे लेकिन चिंताओं से वह भी नहीं बच सके। चिंताओं का चिंतन करने के लिए वह एक दिन वन की ओर निकल पड़े। वह रथ पर थे, तभी उन्हें एक बांसुरी की आवाज सुनाई दी। मीठी आवाज सुनकर उन्होंने सारथी से रथ धीमा करने को कहा और बांसुरी के स्वर के पीछे जाने का इशारा किया। कुछ दूर जाने पर समुद्रगुप्त ने देखा कि झरने और उनके पास मौजूद वृक्षों की आड़ से एक व्यक्ति बांसुरी बजा रहा है। पास ही उसकी भेड़ें घास खा रही हैं।

राजा ने कहा, ‘‘आप तो इस तरह प्रसन्न होकर बांसुरी बजा रहे हैं, जैसे कि आपको किसी देश का साम्राज्य मिल गया हो।’’ युवक बोला, ‘‘श्रीमान आप दुआ करें, भगवान मुझे कोई साम्राज्य न दें क्योंकि साम्राज्य मिलने पर कोई सम्राट नहीं होता बल्कि सेवक बन जाता है।’’

युवक की बात सुनकर राजा हैरान रह गए। तब युवक ने कहा सच्चा सुख स्वतंत्रता में है। व्यक्ति सम्पत्ति से स्वतंत्र नहीं होता बल्कि भगवान का चिंतन करने से स्वतंत्र होता है। तब उसे किसी भी तरह की चिंता नहीं होती है। भगवान सूर्य किरणें सम्राट को देते हैं मुझे भी, जो जल उन्हें देते हैं मुझे भी।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें
PunjabKesari

ऐसे में मुझ में और सम्राट में बस मात्र सम्पत्ति का ही फासला होता है। बाकी सब कुछ तो मेरे पास भी है। यह सुनकर युवक को राजा ने अपना परिचय दिया। युवक यह जान कर हैरान था कि राजा की चिंताका समाधान करने पर राजा ने उसे सम्मानित किया।

संक्षेप में चिंता, मानव मस्तिष्क का ऐसा विकार है जो पूरे मन को झकझोर कर रख देता है, इसलिए चिंता नहीं चिंतन कीजिए।

Related Story

Trending Topics

India

Australia

Match will be start at 24 Sep,2023 01:30 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!