Edited By Jyoti,Updated: 19 Oct, 2022 11:03 AM

जॉर्ज बहुत ही नेक स्वभाव के थे। उन्होंने एक विकलांग वृद्धा को देखा जिसकी देखभाल करने वाला कोई नहीं था। वह व्हील चेयर पर बैठी रहती थी। एक बार जॉर्ज ने वृद्धा को बगीचे में फूलों को निहारते पाया तो पूछा, आप बगीचे के फूलों को इतना ध्यान से क्यों देख रही...
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
जॉर्ज बहुत ही नेक स्वभाव के थे। उन्होंने एक विकलांग वृद्धा को देखा जिसकी देखभाल करने वाला कोई नहीं था। वह व्हील चेयर पर बैठी रहती थी। एक बार जॉर्ज ने वृद्धा को बगीचे में फूलों को निहारते पाया तो पूछा, आप बगीचे के फूलों को इतना ध्यान से क्यों देख रही हैं?
वृद्धा बोली-बेटा, मैं यह देख रही हूं कि प्रकृति कितनी सुन्दर है। वृद्धा के ये शब्द जॉर्ज के हृदय को छू गए। अब वह जब भी बगीचे में घूमने आते तो अक्सर वृद्धा को व्हील चेयर पर इधर से उधर घुमाते।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें
जॉर्ज ने अनुभव किया कि व्हील चेयर के लोहे के पहिए जब ऊबड़-खाबड़ जमीन पर चलते तो झटके लगते हैं, इससे वृद्धा को तकलीफ होती है। जॉर्ज ने उस व्हील चेयर में सुधार करने की सोची। उनकी नजर एक ऐसे पदार्थ पर पड़ी, जो बेहद कोमल और लचीला था। वह रबर था। उन्होंने रबर के गुच्छे लिए और उन्हें लोहे के पहियों के किनारों पर कस कर लपेट दिया। इससे व्हील चेयर पर धक्के लगने कम हो गए और वृद्धा को भी बहुत राहत मिली।
उसने जॉर्ज को ढेरों आशीर्वाद दिए और बोली, देखना बेटा-तुम एक दिन इस दुनिया में बहुत नाम कमाओगे। वृद्धा के आशीर्वचन फले। जॉर्ज ने अपनी मेहनत से रबर के टायर बनाने आरंभ कर दिए, जो शीघ्र ही पूरे विश्व में प्रसिद्ध हो गए। कुछ ही समय में उनकी गिनती विश्व के अमीर और नेकदिल लोगों में होने लगी। ये जॉर्ज सी. डनलप थे जिनके रबर के बनाए टायर आज भी दुनियाभर में लोकप्रिय हैं। अत: अच्छा काम करते रहें, कोई सम्मान करे या न करे।