Puja Path Tips: देवी-देवताओं की पसंद का दीपक करें उनके नाम, बन जाएगा हर बिगड़ा काम

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 15 Oct, 2023 07:35 AM

puja path tips

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ को बहुत ही शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके माध्यम से व्यक्ति अपने इष्ट के प्रति अपनी भावनाओं को दर्शाता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Puja Path Tips: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ को बहुत ही शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके माध्यम से व्यक्ति अपने इष्ट के प्रति अपनी भावनाओं को दर्शाता है। शक्ति, आस्था एवं विश्वास प्राप्त करता है। देवी-देवताओं की पूजा से लेकर हवन या किसी भी तरह के मांगलिक कार्य में दीपक जरूर जलाया जाता है। जैसे की सनातन धर्म में हर देवी-देवता के लिए अलग तरह का भोग, पुष्प और मंत्र होता है। ऐसे ही भगवान की पूजा करने से पहले हमें कई तरह के नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। देवी-देवता के समक्ष उनकी पसंद का दीपक जलाने से व्यक्ति पर कृपा बनी रहती है। आइए जानते हैं कि देवी-देवताओं के लिए किस प्रकार का दीपक जलाना शुभ होता है।

PunjabKesari Puja Path Tips

To get the blessings of Goddess Lakshmi मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए
माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए उनके समक्ष घी का दीपक जलाना चाहिए। गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाने से माता लक्ष्मी खुश होती हैं और घर से नकारात्मकता भी दूर हो जाती है। वास्तु दोष को खत्म करने के लिए घी का दीपक बहुत ही शुभ साबित होता है। इसलिए घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाना चाहिए।

Light this lamp to get the blessings of Shani Dev शनिदेव की कृपा पाने के लिए जलाएं ये दीपक
शनि देव को सरसों का तेल बहुत प्रिय है। शनिदेव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ होता है। ऐसा करने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन से सारे दुख दूर हो जाते हैं। लाल रंग के कलावे से बनी बत्ती के बीच सरसों का तेल डालकर दीपक जलाने से शनिदेव की विशेष कृपा हासिल होती है।

PunjabKesari Puja Path Tips

To get relief from the effects of Rahu-Ketu राहु-केतु के प्रभाव से मुक्ति पाने के लिए  
राहु-केतु के प्रभाव से मुक्ति पाने के लिए तिल के तेल का दीपक बहुत शुभ माना जाता है। साथ ही तिल के तेल का दीपक जलाने से व्यक्ति को शनि दोष से भी छुटकारा मिलता है।

PunjabKesari Puja Path Tips

Jasmine oil lamp चमेली के तेल का दीपक
संकट मोचन हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए चमेली के तेल का दीपक जलाना बहुत ही शुभ माना जाता है। चमेली के तेल का दीपक मंगलवार और शनिवार हनुमान मंदिर में जलाने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है।

PunjabKesari Puja Path Tips

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!