Rang Panchami Upay: मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए रंग पंचमी के दिन करें यह उपाय

Edited By Updated: 09 Mar, 2025 05:31 AM

rang panchami upay

Rang Panchami Upay: रंग पंचमी के त्योहार का सनातन धर्म में बहुत विशेष महत्व है। चैत्र कृष्ण पंचमी तिथि के दिन मनाए जाने के कारण इसे श्रीरंग पंचमी या देव पंचमी भी कहा जाता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Rang Panchami Upay: रंग पंचमी के त्योहार का सनातन धर्म में बहुत विशेष महत्व है। चैत्र कृष्ण पंचमी तिथि के दिन मनाए जाने के कारण इसे श्रीरंग पंचमी या देव पंचमी भी कहा जाता है। इस बार रंग पंचमी का पर्व 19 मार्च, बुधवार के दिन मनाया जाएगा। इसी के साथ ही ब्रज मंडल में चलने वाले 40 दिवसीय होली के पर्व का समापन होगा। इस दिन श्री कृष्ण और राधा रानी की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रंग पंचमी के दिन सभी देवी-देवता ब्रज क्षेत्र में आकर श्री कृष्ण और राधा रानी के साथ होली खेलते हैं। इस दिन किए जाने वाले उपायों से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और जल्द विवाह के योग बनते हैं। तो आइए जानते हैं रंग पंचमी पर किए जाने वाले उपायों के बारे में-

PunjabKesari Rang Panchami Upay

Rang Panchami Upay रंग पंचमी उपाय

रंग पंचमी के दिन श्री कृष्ण और राधा रानी को पीले रंग के फूल और उनके चरणों में लाल रंग के गुलाल को अर्पित करें। ऐसा करने से जल्द विवाह के योग बनते हैं और दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहती है।

रंग पंचमी के दिन शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर गुलाल छिड़कें और दीपक जलाएं। इस उपाय को करने से विवाह संबंधी बाधाएं दूर होती हैं। साथ ही रिश्तों का तनाव दूर होता है।

PunjabKesari Rang Panchami Upay

इस दिन हल्दी, चने की दाल, गुड़ और पीले वस्त्र का दान करना चाहिए। ऐसा करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है और कन्याओं को मनचाहे वर मिलता है।

रंग पंचमी के दिन गुलाबी रंग के कपड़े पहनें और श्रीकृष्ण और राधा रानी की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा करें। इस उपाय को करने से प्रेम संबंधों में मजबूती आती है और जीवन में आने वाली हर परेशानी से छुटकारा मिलता है।  

PunjabKesari Rang Panchami Upay

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!