Sawan Purnima: पूर्णिमा के दिन बढ़ता है चंद्र का प्रभाव, जानें किस दिन बरसेंगी Positive Vibes

Edited By Updated: 27 Aug, 2023 07:37 AM

sawan purnima

हर महीने शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी के अगले दिन पूर्णिमा तिथि पड़ती है। हिंदू धर्म में सावन पूर्णिमा बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Sawan Purnima 2023: हर महीने शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी के अगले दिन पूर्णिमा तिथि पड़ती है। हिंदू धर्म में सावन पूर्णिमा बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दिन रक्षाबंधन का त्योहार भी मनाया जाता है। वर्ष 2023 में सावन मास की शुक्ल पक्ष की दूसरी पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त को पड़ रही है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करना बहुत ही शुभ माना जाता है। सावन माह में आने के कारण पूर्णिमा का महत्व और भी बढ़ जाता है। इसे श्रावणी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं कि पूर्णिमा का शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है ?

PunjabKesari Sawan Purnima

Religious significance of full moon पूर्णिमा का धार्मिक महत्व
सनातन धर्म में सावन माह की पूर्णिमा बहुत ही महत्व रखती है। इस दिन खासतौर पर भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से भगवान विष्णु की असीम कृपा बनी रहती है। इस दिन किए गए स्नान-दान और पूजा-पाठ से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है और उसकी सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।

When will the full moon fast be observed on August 30 or 31 कब रखा जाएगा पूर्णिमा का व्रत 30 या 31 अगस्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, श्रावण शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 30 अगस्त को दोपहर 12 बजकर 27 मिनट से होगी और अगले दिन 31 अगस्त को सुबह 8 बजकर 35 मिनट तक रहेगी। पूर्णिमा तिथि में शाम की पूजा का विशेष महत्व है इसलिए 30 अगस्त को ही पूर्णिमा तिथि का व्रत रखा जाएगा।  

PunjabKesari Sawan Purnima

Effect of full moon on body पूर्णिमा का शरीर पर पड़ने वाला प्रभाव
पूर्णिमा के दिन चंद्रमा का प्रभाव बहुत अधिक होता है। माना जाता है कि पूर्णिमा वाले दिन चंद्र अपनी पूर्ण कलाओं से संपन्न होता है। पूर्णिमा के दिन पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल अधिकतम होता है इसलिए यह शरीर और दिमाग पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। ऐसे में पूर्णिमा व्रत करने से स्वास्थ्य लाभ मिलता है।

Sawan purnima 2023 auspicious time सावन पूर्णिमा 2023 मुहूर्त
स्नान-दान - सुबह 04.28 - सुबह 05.13
सत्यनारायण पूजा - सुबह 07.34 - सुबह 09.10
चंद्रोदय समय - शाम 06.35
लक्ष्मी जी की पूजा - रात 11.59 - प्रात: 12.44, 31 अगस्त

PunjabKesari Sawan Purnima

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!