Somvar Ke Upay: सोमवार और पुनर्वसु नक्षत्र के शुभ संयोग पर करें ये उपाय, जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव

Edited By Updated: 10 Nov, 2025 01:24 PM

somvar ke upay

10 नवंबर यानी आज सोमवार के साथ पुनर्वसु नक्षत्र का विशेष योग बन रहा है। यह दिन भगवान शिव की आराधना, मनोकामना पूर्ति और जीवन में रुकी हुई परिस्थितियों को सही दिशा देने के लिए शुभ माना जाता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Somvar Ke Upay: 10 नवंबर यानी आज सोमवार के साथ पुनर्वसु नक्षत्र का विशेष योग बन रहा है। यह दिन भगवान शिव की आराधना, मनोकामना पूर्ति और जीवन में रुकी हुई परिस्थितियों को सही दिशा देने के लिए शुभ माना जाता है। पुनर्वसु नक्षत्र सकारात्मक ऊर्जा, नई शुरुआत और घर-परिवार में सुख-संतुलन का संकेत देता है। इस दिन किए गए उपाय साधक को शीघ्र फल देते हैं। माना जाता है कि सोमवार और पुनर्वसु नक्षत्र के संयोग पर कुछ उपायों को करने से मन में शांति, कार्य में सफलता और जीवन में समाधान मिलने के योग बनते हैं। तो आइए जानते हैं कि सोमवार और पुनर्वसु नक्षत्र संयोग में कौन से उपाय करने चाहिए।

PunjabKesari Somvar Ke Upay

शिवलिंग पर कच्चे दूध से अभिषेक
सुबह स्नान के बाद शिवलिंग पर कच्चे दूध में थोड़ी सी गंगाजल मिलाकर अभिषेक करें। अभिषेक करते समय शांत मन से “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जप करें। यह उपाय मानसिक तनाव को कम करता है और जीवन में स्थिरता लाता है।

बेलपत्र पर नाम लिखकर चढ़ाएं
बेलपत्र पर साफ मन से अपने नाम या अपनी मनोकामना को लिखकर शिवलिंग पर अर्पित करें। यह उपाय आपकी इच्छा को ब्रह्मांड तक स्पष्ट रूप से पहुंचाता है और मनचाहा फल जल्दी मिलता है।

गरीब और जरूरतमंद को भोजन कराएं
सोमवार का दिन दान करने के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। किसी जरूरतमंद को भोजन या दूध का दान करें। इससे घर में धन और समृद्धि के रास्ते खुलते हैं।

PunjabKesari Somvar Ke Upay

शिव मंदिर में दीपक जलाएं 
शाम के समय शिव मंदिर में तिल के तेल का दीपक जलाएं। यह उपाय जीवन में अटके हुए कार्यों को गति देता है और नकारात्मकता को दूर करता है।

शिव-पार्वती का संयुक्त पूजन करें
सोमवार को केवल शिव की ही नहीं बल्कि माता पार्वती की आराधना भी करें। यह विवाह, प्रेम, दांपत्य सुख और परिवारिक समरसता के लिए अत्यंत प्रभावी माना जाता है।

PunjabKesari Somvar Ke Upay

 

 

 





 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!