Surya Grahan 2023: साल के पहले सूर्य ग्रहण का भारत में नहीं दिखेगा असर

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 20 Apr, 2023 06:47 AM

surya grahan

आज 20 अप्रैल हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को साल का पहला ग्रहण लगेगा। यह एक कंकणाकृति सूर्य ग्रहण होगा क्योंकि

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Surya Grahan: आज 20 अप्रैल हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को साल का पहला ग्रहण लगेगा। यह एक कंकणाकृति सूर्य ग्रहण होगा क्योंकि इसमें चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाएगा और इस खगोलीय घटना को सूर्य ग्रहण कहते हैं। वैज्ञानिक इस ग्रहण को हाइब्रिड सूर्य ग्रहण का नाम दे रहे हैं। इस सूर्य ग्रहण को लेकर कई लोगों के मन में बहुत से सवाल उठ रहे हैं। क्या ये सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा ? इसका समय क्या होगा ? सूतक काल लगेगा या नहीं ? ऐसे बहुत से प्रश्नों को लेकर काफी लोग कंफ्यूज हैं। तो आइए जानते हैं, इस सूर्य ग्रहण से जुड़ी सारी जानकारी।

PunjabKesari Surya Grahan

Solar eclipse time सूर्य ग्रहण का समय: साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 4 मिनट से आरंभ होगा और  12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा।

Solar eclipse will not be visible in India भारत में नहीं दिखेगा सूर्यग्रहण: ये सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा और भारत में रहने वाले लोगों के ऊपर इसका असर नहीं पड़ेगा। इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव कंबोडिया, चीन, अमेरिका, माइक्रोनेशिया, मलेशिया, फिजी, जापान, समोआ, सोलोमन, बरूनी, सिंगापुर, थाईलैंड, अंटार्कटिका जैसी जगहों पर देखने को मिलेगा।

PunjabKesari Surya Grahan

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Will not take any sutak period नहीं लगेगा कोई सूतक काल: सूतक काल को बहुत ही अशुभ माना जाता है। इस समय में कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित है। कहते हैं इस समय में भगवान का पूजा-पाठ नहीं किया जाता लेकिन सूतक काल तभी लगता है, जब ये ग्रहण भारत में दृश्यमान हो।

How will be the first solar eclipse of the year कैसा होगा साल का पहला सूर्य ग्रहण:  वैज्ञानिकों के मुताबिक ये ग्रहण 3 तरह का दिखाई देगा जिसमें यह आंशिक, पूर्ण और कुंडलाकार के रूप में होगा। इस बार यह हाइब्रिड सूर्य ग्रहण कहलाएगा क्योंकि जब सूर्य ग्रहण आंशिक, पूर्ण और कुंडलाकार रूप  होते हैं तो उसे हाइब्रिड सूर्य कहते हैं।

PunjabKesari Surya Grahan

आंशिक सूर्य ग्रहण में चंद्रमा सूर्य के छोटे से हिस्से को ढकता है। पूर्ण सूर्य ग्रहण में सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा तीनों एक ही सीध में होते हैं। इसके अलावा कुंडलाकार सूर्य ग्रहण तब होता है, जब चंद्रमा सूर्य के बीच में आ जाता है।

PunjabKesari kundli

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!