Edited By Niyati Bhandari,Updated: 02 Jul, 2023 07:35 AM
मेष- आज नए संपर्कों से आशा से अधिक लाभ होगा। व्यावसायिक अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ आगे बढ़ेंगे। मेहनत
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- आज नए संपर्कों से आशा से अधिक लाभ होगा। व्यावसायिक अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ आगे बढ़ेंगे। मेहनत के सुखद परिणाम मिलेंगे। यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार में किसी के लिए पदोन्नति के संकेत हैं।
वृष- आज कुछ बेहतरीन अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी बुद्धिमान व्यक्ति से मिली सलाह से आपके जीवन में टर्निंग प्वाइंट आएगा। घर वालों से विचारों का आदान-प्रदान बहुत लाभ दिलाएगा। त्वचा से संबंधित समस्या होने की संभावना है।
मिथुन- परिवार के लिए आज लिया गया कड़ा निर्णय भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। व्यावसायिक उन्नति का फायदा उठाने के लिए गलत रास्ते पर जा सकते हैं। सुखी वैवाहिक जीवन का आनंद लेंगे। दृष्टि से संबंधित समस्या हो सकती है।
कर्क- आज नकारात्मक उतार-चढ़ाव का शिकार हो सकते हैं। अधिकारियों के साथ टकराव से बचें, अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी न मारें। रुके हुए काम में बड़े भाइयों और बहनों से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
सिंह- आज नए वित्तीय मार्ग खुलेंगे। भावनात्मक प्रकोप से बचने का प्रयास करें। व्यावसायिक संदर्भ में आपको दूरी वाले स्थानों पर जाना पड़ सकता है। मनचाहा मुकाम हासिल करने के लिए छात्रों को अत्यधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।
कन्या- आज मनचाही इच्छाएं पूरी होने में किसी अनजान का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। न चाहते हुए भी छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है। दुश्मनों को कम आंकने का प्रयास न करें। घर से दूर रहने वालों को शुभ समाचार मिलेगा।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
तुला- आज किसी का प्रेमजाल आपको भ्रमित कर सकता है। फिजूलखर्ची के कारण आर्थिक बजट बिगड़ सकता है, भविष्य में समस्याएं पैदा होंगी। सहयोगियों की असहमति से बचें, मिलकर चलने में ही लाभ है।
वृश्चिक- आज अपने विचारों को दूसरों के सामने उजागर करना मुश्किल होगा, आपकी बातों का गलत अर्थ निकाला जा सकता है। व्यावसायिक क्षेत्र में अच्छी प्रगति होगी और लाभ के ढेरों अवसर मिलेंगे। प्रेम-संबंधों में कुछ विवादास्पद घटनाक्रम सामने आ सकते हैं।
धनु- आज व्यापारिक संदर्भ में आशातीत सफलता मिलेगी। सोच से अधिक अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम-संबंधों के लिए समय अच्छा है। शत्रु बनता काम बिगाड़ सकते हैं, सतर्क रहें। सगे-संबंधियों की स्वास्थ्य उल्लंघनों को लेकर परेशान रहेंगे।
मकर- आज का दिन व्यस्त रहेंगे और खुद से खुश व संतुष्ट भी रहेंगे। आर्थिक लाभ के लिए कुछ अधिक परिश्रम करना पड़ेगा, तभी मनचाही सुख-सुविधाओं का लाभ ले पाएंगे। घर के किसी बड़े को स्वास्थ्य संबंधी आकस्मिक परेशानी हो सकती है।
कुंभ- आज परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी लेकिन गलत फायदा उठाने से बचें। कहीं से अचानक धन लाभ होगा। परिवार से उपहार मिल सकता है। मौसम में बदलाव के कारण श्वास संबंधी परेशानी से दो चार होना पड़ सकता है।
मीन- आज मन प्रसन्न रहेगा। हर काम के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। व्यवसाय क्षेत्र में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। कानूनी उलझनों से बाहर आएंगे। आमदनी में इजाफा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मजेदार समय बीतेगा।
